scorecardresearch
 

Homemade Flaxseed Hair Gel: पार्लर का चक्कर छोड़ें! अलसी से बनाएं नेचुरल हेयर जेल, बाल बनेंगे मजबूत और चमकदार

Homemade Flaxseed Hair Gel: हर कोई चाहता है कि उसके बाल सुंदर, काले, घने और लंबे हो. इसके लिए लोग महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट से लेकर पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट तक पर पैसा खर्च करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घरों में मौजूद अलसी के बीज बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं. आज इस खबर में हम आपको अलसी से घर पर नेचुरल हेयर जेल बनाने का आसान तरीका बताएंगे.

Advertisement
X
अलसी से बनाएं नेचुरल हेयर जेल, बालों का टूटना होगा कम (Photo- Getty Image)
अलसी से बनाएं नेचुरल हेयर जेल, बालों का टूटना होगा कम (Photo- Getty Image)

Homemade Flaxseed Hair Gel: अलसी के दाने देखने में भले ही छोटे लगते हैं लेकिन ये बालों के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं हैं. जब अलसी को पानी में उबाला जाता है तो इससे एक जेल जैसा पदार्थ बनता है, जिसमें ओमेगा फैटी एसिड, प्रोटीन और विटामिन E भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यह नेचुरल जेल बिना किसी केमिकल के बालों को जड़ों से मजबूत बनाने और हेयर ग्रोथ को सपोर्ट करने में मदद करता है.

अलसी का जेल बालों में नमी बनाए रखने में मदद करता है, स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और बालों की ग्रोथ को बेहतर बनाता है. आज हम आपको अलसी से बने कुछ होममेड हेयर जेल के बारे में बताएंगे, जिन्हें बाल धोने से पहले लगाना है. इन्हें कुछ देर तक बालों पर लगाकर छोड़ देना है और फिर शैंपू व कंडीशनर से बाल धो लेना है.

अलसी और एलोवेरा जेल
अगर आपके बाल रूखे हैं और आप उन्हें लंबा व मुलायम बनाना चाहते हैं तो अलसी और एलोवेरा जेल का कॉम्बिनेशन सबसे अच्छा है. ¼ कप अलसी को 2 कप पानी में उबालकर जेल बना लें. जब जेल तैयार हो जाए तो इसे छान लें और उसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिला दें. इस जेल को हफ्ते में एक बार बालों पर लगाएं. इससे बाल सॉफ्ट, मुलायम और हेल्दी बने रहते हैं.

Advertisement

अलसी और एसेंशियल ऑयल
अलसी से बने जेल में 10 बूंद रोजमेरी एसेंशियल ऑयल मिला लें. इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों की ग्रोथ को सपोर्ट मिलता है. यह मिश्रण बालों की जड़ों को एक्टिव करता है, इसलिए इसे बाल बढ़ाने के लिए काफी असरदार माना जाता है. हालांकि, इस्तेमाल से पहले एसेंशियल ऑयल का पैच टेस्ट जरूर करें और फिर इसे स्कैल्प पर लगाएं.

अलसी और विटामिन E
3 विटामिन E कैप्सूल को तोड़कर अलसी के जेल में मिला लें. विटामिन E एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो बालों को मजबूत बनाने और टूटने से बचाने में मदद करता है. यह कॉम्बिनेशन बालों को मजबूत बनाता है, उन्हें टूटने से बचाता है और हीट व धूल से होने वाले नुकसान को कम करता है. 

अलसी और नारियल तेल
अलसी के जेल में 1 चम्मच पिघला हुआ नारियल तेल अच्छी तरह मिला लें. यह हेयर जेल बालों की डीप कंडीशनिंग करता है, बालों में चमक लाता है और ग्रोथ को सपोर्ट करता है. बस ध्यान रखें कि इसे बालों पर ज्यादा देर तक न छोड़ें, वरना बाल भारी लग सकते हैं.

सिर्फ अलसी और पानी
अलसी और पानी का यह जेल सभी तरह के बालों के लिए फायदेमंद होता है. इसे बनाने के लिए बस 2 कप पानी में अलसी डालकर उबालें, जिससे एक नेचुरल जेल तैयार हो जाए. इस जेल को बालों की लंबाई पर लगाएं और करीब 1 घंटे तक छोड़ दें. यह जेल कर्ली से लेकर स्ट्रेट बालों तक सभी पर अच्छा काम करता है. खासकर उन लोगों के लिए यह बहुत बढ़िया है जो पहली बार अलसी का जेल इस्तेमाल कर रहे हैं, रोज बालों को स्टाइल करते हैं या जिनके बाल ज्यादा फ्रिजी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement