scorecardresearch
 

High protein dal: 50 ग्राम दाल में मिला लें ये एक चीज, 1 कटोरी में मिलेगा 32 ग्राम प्रोटीन

High-protein dal recipe: भारतीय घरों में दाल ऐसी डिश है जिसे रोज खाया जाता है. शाकाहारी लोग दाल में और प्रोटीन वाली एक खास चीज मिलाकर, उसे हाई प्रोटीन दाल बना सकते हैं.

Advertisement
X
दाल वेजिटेरियन लोगों के लिए प्रोटीन का सोर्स होती है. (Photo: ITG)
दाल वेजिटेरियन लोगों के लिए प्रोटीन का सोर्स होती है. (Photo: ITG)

High-protein dal recipe: प्रोटीन हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी होता है क्योंकि ये बॉडी में कई काम करता है. वेट लॉस, मसल्स गेन से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक इसके कई फायदे हैं. लेकिन अक्सर शाकाहारी लोग अपनी प्रोटीन की कमी पूरी नहीं कर पाते क्योंकि नॉनवेजिटेरियन लोगों की अपेक्षा उन लोगों को लीन प्रोटीन के सोर्स कम होते हैं. लेकिन अगर वो लोग चाहें तो रोजाना घर में खाई जाने वाली दाल से भी भरपूर प्रोटीन ले सकते हैं, बस उसमें आपको एक खास वेजिटेरियन चीज डालनी होगी. आइए जानते हैं इस पावर-पैक दाल को बनाने के लिए उसमें क्या मिलाएं.

दाल और सोया का कॉम्बिनेशन

भारतीय घरों में दाल सबसे पसंदीदा भोजन है लेकिन केवल दाल से शरीर की प्रोटीन की दैनिक जरूरत पूरी नहीं हो पाती. ICMR (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) की गाइडलाइंस के मुताबिक, एक स्वस्थ वयस्क को उसके शरीर के वजन के प्रति किलो पर 0.8 से 1 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है. यह रेसिपी उन लोगों के लिए वरदान है जो बजट में रहकर अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहते हैं.

50 ग्राम कच्ची तुअर (अरहर) दाल में लगभग 11 ग्राम प्रोटीन होता है. वहीं यदि आप इस दाल में 40 ग्राम सोया ग्रेन्यूल्स या सोया चंक्स मिला देते हैं तो आपको अतिरिक्त 21 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है. इस तरह एक छोटी कटोरी दाल की सर्विंग आपको लगभग 32 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है.

सामग्री वजन कैलोरी (लगभग)
प्रोटीन
 
तुअर (अरहर) दाल 50 ग्राम 170 kcal 11 ग्राम
 
सोया ग्रेन्यूल्स 40 ग्राम 145 kcal 21 ग्राम
 
कुल मात्रा 90 ग्राम 315 kcal 32 ग्राम
 

हाई प्रोटीन दाल बनाने की विधि

हाई प्रोटीन दाल लगभग-लगभग वैसी ही बनेगी जैसा कि आप नॉर्मल दाल बनाते हैं. ये दाल नॉर्मल दाल से थोड़ी गाढ़ी रहेगी क्योंकि सोया चंक मिल जाएंगे. आप चाहें तो पानी की मात्रा बढ़ा सकते हैं,

Advertisement

सबसे पहले 50 ग्राम अरहर दाल को धोकर आधे घंटे के लिए भिगो दें और दूसरी तरफ एक बाउल में सोया ग्रेन्यूल्स को गर्म पानी में 10 मिनट भिगोकर रखें और फिर उनका पानी निचोड़ लें.

इसके बाद कुकर में दाल, सोया ग्रेन्यूल्स, हल्दी और नमक डालकर 3-4 सीटी आने तक पकाएं. एक कड़ाही लेकर उसमें 1 चम्मच घी या तेल लें और फिर उसमें जीरा, हींग, बारीक कटा प्याज, अदरक-लहसुन और हरी मिर्च डाल कर भूनें.

जब प्याज सुनहरी हो जाए तब उसमें टमाटर और बेसिक मसाले डालें. इसके बाद उबली हुई सोया-दाल को इस तड़के में मिलाएं और हरा धनिया डालकर गरमागरम परोसें.

ध्यान रखने वाली चीजें

दाल में कैलोरी और फैट भी अधिक होता है इसलिए हमेशा कैलोरी काउंट करके ही अपनी जरूरतानुसार खाएं. कुछ लोगों को सोया चंक से एलर्जी भी हो सकती है इसलिए खाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. दाल के साथ सलाद का भी सेवन करें ताकि फाइबर भी मिल सके. जरूरी नहीं है कि इस दाल को आप एक बार में ही खाएं. आप अपनी सुविधानुसार 2 या 3 बार में भी दाल की इस मात्रा का सेवन कर सकते हैं. 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य रिसर्च और एक्सपर्ट्स की राय पर आधारित है. इसे किसी भी तरह की मेडिकल सलाह या इलाज का ऑपशंस न समझें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement