scorecardresearch
 

Rain Home Hacks: तेज बारिश में घर में नहीं घुसेगा जरा सा भी पानी! बस अपनाएं ये देसी जुगाड़

Heavy Rain Home Hacks: मॉनसून की तेज बारिश में क्या आपके घर में भी पानी भर जाता है? टेंशन छोड़िए! रेत की बोरी से लेकर सिलिकॉन सीलेंट तक, इन 8 आसान और सस्ते देसी जुगाड़ को अपनाकर आप अपने घर को जलभराव और नुकसान से बचा सकते हैं.

Advertisement
X
अगर आप चाहते हैं कि मॉनसून में बारिश का पानी आपके घर में ना भरे तो कुछ देसी जुगाड़ काम आ सकते हैं. (Photo: ITG)
अगर आप चाहते हैं कि मॉनसून में बारिश का पानी आपके घर में ना भरे तो कुछ देसी जुगाड़ काम आ सकते हैं. (Photo: ITG)

मॉनसून की झमाझम बारिश भले ही मौसम को सुहाना बना देती हो, लेकिन कई घरों के लिए यही बारिश बड़ी मुसीबत बन जाती है. दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे भारत में ऐसे कई इलाके हैं, जहां तेज बारिश पड़ते ही जलभराव हो जाता है. बारिश से होते जलभराव के कारण ना सिर्फ सड़के, बल्कि उन इलाकों के घरों में भी पानी भर जाता है. कुछ ही देर की तेज बारिश में दरवाजे, बालकनी या खिड़कियों से पानी घर के अंदर घुसने लगता है, जिससे फर्श, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और दीवारों को नुकसान पहुंच सकता है.

अगर आपके घर में हर बारिश में पानी भर जाता है, तो आपको बहुत परेशानी होती होगी. अगर हां, तो अब टेंशन छोड़ दीजिए! क्योंकि जरूरी नहीं है कि बारिश के पानी को घर में घुसने से रोकने के लिए आपको हर बार महंगे इंतजाम करने की जरूरत पड़े. कुछ आसान और देसी जुगाड़ अपनाकर भी आप बारिश के पानी को घर में आने से काफी हद तक रोक सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे असरदार देसी जुगाड़, जो मॉनसून में आपके घर में पानी घुसने से बचा सकते हैं. 

1. दरवाजे के नीचे रेत से भरी बोरी रखें: अगर आपके घर में हर साल बारिश का पानी घुसता है तो घर के मेन गेट के बाहर रेत या मिट्टी से भरी बोरियां रख दें. ये बैरियर की तरह काम करती हैं और पानी के फ्लो को रोकने में मदद करती हैं.

2. पुराने तौलिये या मोटे कपड़े का करें इस्तेमाल: बारिश शुरू होते ही दरवाजे की दहलीज पर कोई मोटा तौलिया या पुराना कंबल रोल करके रख दें. ये छोटे गैप से अंदर आने वाले पानी को काफी हद तक रोक सकता है और पानी को सोख भी लेता है.

3. बालकनी की नाली पहले ही साफ कर लें: अक्सर बालकनी की नाली में पत्तों, मिट्टी और कचरे से जाम हो जाता है. ऐसे में पानी बाहर निकलने के बजाय घर के अंदर आने लगता है. मॉनसून शुरू होने से पहले और बारिश के दौरान समय-समय पर नाली की सफाई जरूर करें.

4. ईंटों या सीमेंट से छोटा-सा बैरियर बनाएं: अगर आपके घर का मेन गेट सड़क से नीचे है तो दरवाजे के बाहर 2-3 इंच ऊंचा बैरियर बना सकते हैं. इसके लिए ईंटें, सीमेंट ब्लॉक या इंटरलॉकिंग टाइल्स का इस्तेमाल किया जा सकता है.

Advertisement

5. सिलिकॉन सीलेंट से बंद करें दरारें: खिड़कियों, दरवाजों और दीवारों में मौजूद छोटी-छोटी दरारों से भी बारिश का पानी अंदर आ सकता है. इन्हें सिलिकॉन सीलेंट या वॉटरप्रूफ फिलर से बंद कर दें ताकि पानी रिसकर घर के अंदर न पहुंचे.

6. छत और पाइप की समय पर करें जांच: छत पर जमा कचरा, बंद पाइप या टूटी हुई ड्रेनेज लाइन भी घर में पानी भरने की बड़ी वजह बनती है. बारिश से पहले छत, पाइप और डाउनपाइप की अच्छी तरह सफाई कर लें.

7. इलेक्ट्रॉनिक सामान को रखें ऊंचाई पर: अगर आपके इलाके में हर साल जलभराव होता है तो टीवी, इन्वर्टर, फ्रिज, एक्सटेंशन बोर्ड और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को जमीन से थोड़ी ऊंचाई पर रखें. इससे अचानक पानी आने पर नुकसान कम होगा.

8. पानी निकालने के लिए रखें देसी इंतजाम: घर में एक बड़ी बाल्टी, वाइपर, प्लास्टिक मग और जरूरत पड़ने पर हैंड पंप या छोटी मोटर तैयार रखें ताकि पानी भरने पर उसे जल्दी बाहर निकाला जा सके.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement