
How to identify snake: अक्सर जब सांप की बात आती है जो जंगल, झाड़ी वाले एरिया, नमी वाले एरिया आदि जगह ही उन्हें देखा जाता है. लेकिन गर्मी के मौसम में सांप अक्सर शहरी इलाकों का भी रुख कर लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ सांप ऐसे होते हैं जो पेड़-पौधों पर ही रहते हैं. ऐसे सांपों को आर्बोरियल स्नेक्स यानी वृक्षवासी सांप कहा जाता है. ये सांप इतने शातिर होते हैं कि इनका हरा रंग इन्हें पत्तियों और टहनियों के बीच पूरी तरह छिपा देता है.
कई बार ये आपके घर के गमलों या बगीचे के पेड़ों पर घंटों तक चुपचाप बैठे रहते हैं और आपको पता भी नहीं चलता. ये सांप न केवल पेड़ों पर सोते हैं बल्कि वहीं अपना शिकार भी ढूंढते हैं. बताया जाता है कि ये सांप अपनी पूरी जिंदगी पेड़ पर बिता सकते हैं.
अक्सर लोग अपने घर में गार्डन, बगीचे या तरह-तरह के गमले लगाते हैं और यदि आप भी गार्डनिंग के शौकीन हैं तो आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि आपके घर या बगीचे में मौजूद पेड़-गमले में भी सांप हो सकते हैं. इन सांप को कैसे पहचानें ताकि आपको नुकसान न पहुंचे, इस बारे में जान लीजिए.

इन सांपों की सबसे बड़ी खासियत इनका रंग और शरीर की बनावट होती है. इनका शरीर इतना काफी पतला और लचीला होता है कि ये आसानी से पत्ते और टहनियों के बीच छिप जाते हैं. इन सांपों का हटा चटख रंग इनके लिए सुरक्षा कवच जैसे काम करता है.
अपने रंग और बनावट के कारण ये सांप अपने दुश्मनों से बचे रहते हैं और ये अपनी सांप को चकमा देते हुए आसानी से पकड़ लेते हैं. ये घंटों तक बिना हिले-डुले टहनियों की तरह लटके रहते हैं जिससे इन्हें पहचानना लगभग नामुमकिन हो जाता है.
पेड़ों या गमलों के बीच इन सांपों को पहचानना वाकई एक चुनौती है क्योंकि इनका रंग और खुद को छिपानी री आदत इन्हें पत्तियों जैसा कलर ही दे देती है. इन्हें पहचानने का सबसे सटीक तरीका यह है कि आप टहनियों की बनावट और उनकी मोटाई पर बारीक नजर रखें. यदि आपको किसी टहनी का कोई हिस्सा अचानक हिलता हुआ दिखाई दे या उसकी बनावट सामान्य लकड़ी जैसी न होकर थोड़ी ज्यादा लचीली और चिकनी लगे तो वहां सांप के होने की पूरी संभावना हो सकती है.
ऐसे सांप घंटों तक बिना किसी हरकत के स्थिर बैठे रहते हैं लेकिन इनकी चमकती आंखें या अचानक होने वाली फुर्तीली हलचल इनकी पहचान उजागर कर सकती है. इसके अलावा यदि आपके बगीचे या गमलों के आसपास पक्षी अचानक शोर मचाने लगें या गिलहरियां बेचैन हो जाएं तो यह भी एक बड़ा संकेत है कि वहां कोई शिकारी छिपा है.
ये सांप टहनियों को अपनी पूंछ से बहुत मजबूती से जकड़ कर रखते हैं इसलिए अगर आपको किसी पतली डाल पर कोई रस्सी जैसी चीज लिपटी हुई दिखे तो वह सांप ही हो सकता है.
सावधानी के तौर पर कभी भी घने पौधों या गमलों में सीधे हाथ न डालें. हमेशा एक छड़ी का इस्तेमाल करें और यह ध्यान रखें कि ये सांप खतरा महसूस होने पर अपनी रक्षा के लिए तेजी से हमला कर सकते हैं.