scorecardresearch
 

क्रिंज, स्ले और डेलुलु... Gen Z के वो शब्द जो पैरेंट्स को करते हैं कन्फ्यूज़!

जेन जी की बातचीत में सोशल मीडिया और इंटरनेट से आए कई ऐसे शब्द शामिल हो चुके हैं, जिन्हें मम्मी-पापा अक्सर नहीं समझ पाते. क्रिंज, स्ले, घोस्टिंग से लेकर डेलुलु तक, जानिए जेन जी की भाषा के आम शब्दों का आसान मतलब और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े उदाहरण.

Advertisement
X
मम्मी पापा को क्यों अटपटी लगती है जेन जी की भाषा
मम्मी पापा को क्यों अटपटी लगती है जेन जी की भाषा

हर जेनरेशन की अपनी एक भाषा और बोलचाल का अंदाज होता है. हर बदलती जेनरेशन के साथ भाषा का बदलना भी स्वाभाविक होता है. ठीक ऐसे ही जेन जी की भी अपनी एक अटपटे शब्दों की डिक्शनरी है. हर शब्द अपने आप में नया और अलग है, जिसे सुनने के बाद कभी-कभी लगता है 'भला ये भी कोई शब्द है', 'इसका क्या मतलब है'.

इन नए शब्दों के प्रचलन ने जेन जी और उनके पैरेंट्स के बीच भी एक कन्फ्यूजन क्रीएट कर दी है. जेन जी के लिए जो शब्द शायद एकदम जानी पहचानी और उनकी भाषा का हिस्सा हैं, वहीं दूसरी ओर उनके पेरेंट्स के लिए वो एकदम नया शब्द है. जो उन्हें समझ नहीं आता है. आइए, जेन जी की इस भाषा को आसान तरीके से समझते हैं.

1. क्रिंज (Cringe)- जब कोई चीज बहुत अजीब और इम्बैरेसिंग लगे तो उसे क्रिंज कहा जाता है. किसी के व्यवहार, वीडियो या बातचीत पर भी ये शब्द इस्तेमाल होता है. जैसे- आपकी कोई दोस्त पूरा टाइम फोन पर अपने बॉयफ्रेंड से बात करती हो और आपके लिए ये अजीब हो. 

2. स्ले (Slay)- किसी ने कोई काम बहुत अच्छे तरीके से किया हो या किसी का लुक बहुत अच्छा हो, तब स्ले वर्ड का इस्तेमाल किया जाता है. उदाहरण के लिए- आपकी मम्मी कहीं बाहर जाने के लिए तैयार हो रही हो और आप उन्हें बोले कि 'आज तो स्ले कर दिया मम्मी'. और मम्मी कन्फ्यूज़ हो जाए कि स्ले की मतलब क्या होता है.

Advertisement

3. घोस्टिंग (Ghosting)-  जब आप किसी व्यक्ति से बात कर रहे हो और सामने वाला व्यक्ति बिना आपको कारण बताए आपसे अचानक बात करना बंद कर दें. जैसे आप अपने दोस्त से फोन पर बात कर रही हैं कि आपने किसी को घोस्ट कर दिया और रूम में बैठकर टीवी देख रहे आपके पापा को लगे कि 'अरे ये भूत की बात क्यों कर रही है'.

4. वाइब (vibe) - जब कोई व्यक्ति, जगह या माहौल आपके मन मुताबिक और पसंद के हिसाब से निकले, तो आप कहते हैं कि यहां वाइब मैच हो रही है. जैसे आप अपनी फैमिली के साथ किसी जगह घूमने गए और रास्ते में आपके पापा पुराने गाने बजाएं, जिसमें आपको मजा नहीं आ रहा और आप उन्हें बोले कि पापा गाने में वाइब नहीं है सॉन्ग चेंज कर दो, पापा सॉन्ग तो चेंज कर देंगे लेकिन शायद बिना वाइब शब्द का मतलब समझे ही. 

5. डेलुलु (delulu)- रियैलटी से दूर किसी चीज की उम्मीद करने को डेलुलु कहते है. जहां किसी चीज के होने की उम्मीद हो ही ना या बहुत कम हो ऐसे में कहते है कि सामने वाला डेलुलु में है क्योंकि वो अभी भी उसके होने की उम्मीद कर रहा है. इसे आप सपनों की दुनिया भी कह सकते हैं. 

Advertisement

6. लो-की (low-key)- जहां आप किसी चीज को बिना बढ़ा चढ़ा कर बताए, किसी चीज को ज्यादा जाहिर न करें, उसे लो-की होना कहते है. मतलब वो होता है, दिखता है, लेकिन उसे बहुत प्रबल तरीके से नहीं कहा जाता. जैसे आप अपने मम्मी को कहें कि 'लो की मैं ट्रिप पर जाना चाहती हूं.' ऐसे में वो आपके कहने का मतलब तो समझ जाएंगी लेकिन लो-की सुनना उन्हें थोड़ा अटपटा सा लगेगा.

7. सिम्प (simp)- अपने किसी खास व्यक्ति या पसंदीदा व्यक्ति के बारे में या उसे देख कर जरूरत से ज्यादा खुश होने को सिम्प कहा जाता है. हिंदी में कहे तो किसी पर लट्टू होना. उदाहरण के लिए आपकी मम्मी को तैयार होते देख आपके पापा सिम्प कर रहे हैं यानी खुश हो रहे हैं.

8. ग्रीन फ्लैग- किसी व्यक्ति का अच्छा और भरोसेमंद व्यवहार ग्रीन फ्लैग कहलाता है. रिस्पेक्ट करना, किसी की बात को सुनना, समझना या उसे सही तरीके से प्यार करना. जिसके अंदर ये क्वालिटीज़ होती है उसे ग्रीन फ्लैग कहा जाता है. जैसे आपका कोई दोस्त आपके पापा का आपके मम्मी के साथ बर्ताव देख कर कहे कि वो ग्रीन फ्लैग हैं. 

जेन जी की भाषा पहली बार में भले ही अजीब लगे, लेकिन इसके पीछे इंटरनेट और सोशल मीडिया का बड़ा असर है. इन शब्दों को समझने के बाद पैरेंट्स भी बच्चों की बातचीत को थोड़ा आसानी से समझ सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement