scorecardresearch
 

Gen Z Mental Peace: मेंटल पीस की फिक्र या बेपरवाह? Gen Z क्यों रिश्तों को परख रहा है

क्या जेन जी सच में इमोशनली अनअवेलेबल है या अब वह रिश्तों में अपनी मेंटल पीस को ज्यादा अहमियत देती है? जानिए कैसे सेल्फ रिस्पेक्ट, पर्सनल बाउंड्री और सोशल मीडिया ने युवाओं के रिश्तों को देखने का नजरिया बदला है और क्यों अपनी शांति बचाने के नाम पर फीलिंग्स से दूरी बनाना भी एक नई चुनौती बन रहा है.

Advertisement
X
जेन जी क्यों रहती है इमोशनली अनअवेलएबल?
जेन जी क्यों रहती है इमोशनली अनअवेलएबल?

जेन जी के बारे में अक्सर कहा जाता है कि यह पीढ़ी रिश्तों को लेकर गंभीर नहीं है, जल्दी लोगों से दूरी बना लेती है और छोटी-छोटी बातों पर बातचीत बंद कर देती है. किसी को बार-बार मैसेज न करना, खराब व्यवहार पर रिश्ता खत्म कर देना या अपनी फीलिंग्स आसानी से जाहिर न करना, इन आदतों को कई बार इमोशनली अनअवेलेबल होने से जोड़ दिया जाता है. लेकिन क्या वाकई जेन जी इमोशनल रूप से जुड़ना नहीं चाहती या वह सिर्फ अपनी मेंटल पीस को प्राथमिकता दे रही है?

रिश्तों में हर बात बर्दाश्त करना जरूरी नहीं

पहले के मुकाबले आज के युवा रिश्तों में अपनी जरूरतों और सीमाओं को लेकर ज्यादा जागरुक हैं. जेन जी के लिए किसी रिश्ते में रहना ही काफी नहीं है, बल्कि उसमें सम्मान, भरोसा और आपसी समझ होना भी जरूरी है. अगर कोई बार-बार उनकी फीलिंग्स को नजरअंदाज करता है या उन्हें मेंटल रूप से परेशान करता है, तो वे उस रिश्ते से बाहर निकलना बेहतर समझते हैं.

बाउंड्री बनाना और दूरी बनाना एक जैसा नहीं

जेन जी के बीच पर्सनल बाउंड्री और सेल्फ रिस्पेक्ट को काफी अहमियत दी जाती है. वे हर समय उपलब्ध रहने, हर मैसेज का तुरंत जवाब देने या दूसरों की उम्मीदों के मुताबिक चलने को जरूरी नहीं मानते. हालांकि, कई बार अपनी सीमाएं तय करने और मुश्किल बातचीत से बचने के बीच का फर्क मिट जाता है. ऐसे में लोग अपनी फीलिंग्स बताने के बजाय अचानक दूरी बना लेते हैं.

Advertisement

सोशल मीडिया का भी है असर

सोशल मीडिया ने रिश्तों को समझने और निभाने का तरीका बदल दिया है. घोस्टिंग, बेंचिंग और इमोशनल अनअवेलेबिलिटी जैसे शब्द अब आम बातचीत का हिस्सा बन चुके हैं. इसके अलावा, लगातार ऑनलाइन रहने और दूसरों की जिंदगी से अपनी तुलना करने से भी रिश्तों को लेकर उम्मीदें बदल रही हैं. कई युवा गलत रिश्ते में फंसने या भावनात्मक रूप से आहत होने से बचने के लिए पहले ही दूरी बना लेते हैं.

यह भी पढ़ें: "अब परफेक्ट फोटोज का नहीं रहा क्रेज, Gen Z को क्यों पसंद आ रहे हैं फोटो डंप?

क्या जेन जी प्यार से दूर भाग रही है?

ऐसा कहना सही नहीं होगा कि पूरी जेन जी पीढ़ी इमोशनली अनअवेलेबल है. कई युवा आज भी गहरे और लंबे रिश्ते चाहते हैं, लेकिन वे अपनी पहचान और मेंटल पीस की कीमत पर किसी रिश्ते को बनाए रखना पसंद नहीं करते. हालांकि, अपनी पीस बचाने के नाम पर हर मुश्किल बातचीत से बचना भी सही नहीं है.

आखिरकार, अपनी मेंटल पीस को प्राथमिकता देना गलत नहीं है. लेकिन किसी रिश्ते में ईमानदारी से अपनी बात रखना और सामने वाले की फीलिंग्स का सम्मान करना भी उतना ही जरूरी है. शायद जेन जी प्यार से दूर नहीं भाग रही, बल्कि अब वो ऐसे रिश्ते चाहती है जिनमें उसे खुद को खोना न पड़े.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement