scorecardresearch
 

कूलर की चिपचिपी हवा से बंद कमरा बन गया प्रेशर कुकर? अपनाएं ये देसी ट्रिक्स, मिलेगी पहाड़ों जैसी ठंडी हवा!

क्या आपका कूलर भी गर्मी में ठंडी हवा देने के बजाय कमरे को उमस का प्रेशर कुकर बना देता है? तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस आर्टिकल में बताए आसान देसी कूलर हैक्स को आजमा सकते हैं, जिससे बिजली बिल भी बचेगा और आपका कमरा मिनटों में शिमला जैसा चिल्ड हो जाएगा.

Advertisement
X
कूलर चलाते समय कमरों की खिड़की खोल देनी चाहिए. (PHOTO:AI)
कूलर चलाते समय कमरों की खिड़की खोल देनी चाहिए. (PHOTO:AI)

How to reduce cooler humidity: झुलसाने वाली गर्मी और ऊपर से उमस का टॉर्चर ने हाल-बेहाल कर दिए हैं. जून के महीने में दोपहर होते ही सूरज आग उगलने लगता है. इस तपती गर्मी में मिडिल क्लास घरों की लाइफलाइन कूलर ही होता है. आग उबल रहे कमरों में कूलर की ठंडी हवा ही लोगों को राहत देती है, लेकिन मुसीबत तब खड़ी होती है, जब कूलर ठंडी हवा देने के बजाय कमरे को प्रेशर कुकर बना देता है.

खासतौर पर बंद कमरे में कूलर से निकलने वाली चिपचिपी हवा और पसीने से बदन तर-बतर हो जाता है. रात को कमरे में चैन की नींद नहीं आती है और इस वजह से काफी परेशान होती है. यह दिक्कत उन लोगों को ज्यादा आती है, जो एक कमरे में ही रहते हैं और उनकी रसोई भी उसी कमरे में होती है. 

अगर आप भी कूलर की इस उमस से तंग आ चुके हैं और भारी-भरकम बिजली बिल के डर से AC नहीं लगवाना चाहते, तो टेंशन मत लीजिए. आज हम आपको एक ऐसा देसी और असरदार हैक बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाते ही आपका पुराना कूलर भी शिमला जैसी कड़ाके की ठंडक देने लगेगा.

आखिर क्यों उमस का बम बन जाता है कूलर?

कूलर में ठंडा-ठंडा पानी डालने से वो ठंडी हवा फेंकता है और पूरे कमरे को चिल्ड कर देता है. बहुत से लोग सोचते हैं कि कूलर में ज्यादा पानी भरने या लगातार पंप चलाने से कूलिंग बढ़ेगी, लेकिन यहीं पर सबसे बड़ी गलती होती है. दरअसल, जब आप कूलर को एक ऐसे कमरे में चलाते हैं, जिसके दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह पैक हैं, तो हवा में नमी का लेवल हद से ज्यादा बढ़ जाता है.

Advertisement

बंद कमरे के कारण कूलर से निकलने वाली वॉटर ड्रॉपलेट्स बाहर नहीं जा पातीं और कमरा किसी स्टीम बाथ रूम जैसा बन जाता है. इस वजह से पसीना सूखने का नाम नहीं लेता और हवा ठंडी होने के बजाय चिपचिपी लगने लगती है.

इस ट्रिक से मिनटों में चिल्ड होगा कमरा!

गर्मियों में कुछ लोग अक्सर कूलर को ठंडा करने के लिए उसमें बर्फ के टुकड़े डाल देते हैं, जो 10 मिनट में पिघलकर उमस को और बढ़ा देते हैं. इस बार जब आप कूलर की टंकी में बर्फ डालें, तो साथ में दो बड़े चम्मच मोटा नमक भी डाल दें. क्योंकि नमक पानी के फ्रीजिंग पॉइंट को गिरा देता है, जिससे बर्फ बहुत धीरे-धीरे पिघलती है. इसकी वजह से कूलर का पानी घंटों तक आइस-कोल्ड बना रहता है और कमरे में उमस पैदा नहीं होती है. 

इसके अलावा यह बात जानना भी जरूरी है कि कूलर का बेसिक साइंस यह है कि इसे काम करने के लिए ताजी हवा चाहिए. इसलिए कूलर को हमेशा ऐसी खिड़की पर रखें जहां से वह बाहर की खुली हवा खींच सके. इसके बाद, कमरे की दूसरी तरफ वाली खिड़की या दरवाजे को सिर्फ 10 से 15 फीसदी खुला छोड़ दें. एक तो  कमरे के अंदर की गर्म और गीली हवा लगातार बाहर फ्लश आउट होती रहेगी. हवा का प्रेशर  बनते ही कूलर की कूलिंग पावर डबल हो जाती है.

Advertisement

बिजली बिल बचाने की ट्रिंक!

 पूरे दिन गर्मी में कूलर चलाने से बिजली का बिल काफी ज्यादा बढ़ जाता है, अगर आप बिजली के बिल को बढ़ाना नहीं चाहते हैं. तो आप आसान ट्रिक्स को अपना सकते हैं, जिससे न तो आपको गर्मी लगेगी और न ही बिजली का बिल ज्यादा आएगा. दोपहर में जब कमरा एक बार अच्छी तरह ठंडा हो जाए, तो कूलर का वॉटर पंप बंद कर दें और केवल फैन चलने दें. चूंकि कूलर की घास पहले से ही गीली और ठंडी होती हैं, इसलिए कम से कम एक से दो घंटे तक आपको बिना पंप के भी चिल्ड हवा मिलती रहेगी और बिजली की भी बचत होगी. 

बदबू से छुटकारा पाने का आसान तरीका

कूलर की टंकी के पानी में नींबू के रस की कुछ बूंदें या पुदीने का तेल मिला दें. इससे उमस वाली सड़न दूर होगी, मच्छर दूर भागेंगे. इसके साथ ही यह कमरे को भी खुशबूनुमा बना देगा. 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement