scorecardresearch
 

Kitchen Cookware Tips: घर पर ही बनेगा 5 स्टार जैसा खाना, आज ही छोड़ दे ये एक गलती, लग्जरी होटल के शेफ ने बताया सीक्रेट

क्या महंगे बर्तन ही खाने को टेस्टी बनाते हैं? लग्जरी होटल के मास्टर शेफ डेनी कोसवारा के अनुसार, असली स्वाद सही तकनीक और सही बर्तन चुनने में है. जानें वह एक सीक्रेट तकनीक जो खाने का स्वाद बदल देगी.

Advertisement
X
खाना बनाते समय सही बर्तन बहुत मायने रखना है. (PHOTO:AI)
खाना बनाते समय सही बर्तन बहुत मायने रखना है. (PHOTO:AI)

Kitchen Cookware Tips: घर का खाना टेस्टी बनाने के लिए लोग अक्सर नए-नए नॉन-स्टिक पैन, महंगे कुकवेयर और मॉडर्न किचन गैजेट्स खरीद लेते हैं. लेकिन क्या सिर्फ महंगे बर्तन ही स्वाद की गारंटी हैं? लग्जरी होटल के मास्टर शेफ डेनी कोसवारा का मानना है कि शानदार खाना बनाने का राज महंगे कुकवेयर में नहीं, बल्कि सही तकनीक और सही बर्तन के चुनाव में छिपा है.

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दुनियाभर के लग्जरी होटलों में काम कर चुके शेफ डेनी ने बताया कि अगर आप बेसिक कुकिंग स्किल्स सीख लें और हर डिश के लिए सही बर्तन का इस्तेमाल करें, तो साधारण किचन में भी लाजवाब खाना बनाया जा सकता है.

सबसे बड़ी कुकवेयर मिस्टेक क्या है?

शेफ डेनी के मुताबिक, सबसे बड़ी गलती है हर तरह की डिश के लिए एक ही बर्तन का इस्तेमाल करना. 

उनका कहना है कि हर रेसिपी की अपनी जरूरत होती है. अगर गलत पैन या बर्तन चुना जाए, तो खाने का स्वाद, टेक्सचर और क्वालिटी तीनों पर असर पड़ता हैं. उदाहरण के लिए, धीमी आंच पर बनने वाली ग्रेवी या दाल के लिए भारी तले वाला बर्तन बेहतर रहता है, जबकि स्टिर-फ्राई जैसी डिश तेज आंच वाले पैन में ज्यादा अच्छी बनती है.

Advertisement

नई किचन सेटअप कर रहे हैं? सबसे पहले खरीदें ये 3 चीजें

अगर आप नया घर या नई किचन सेट कर रहे हैं, तो शेफ डेनी तीन जरूरी चीजें खरीदने की सलाह देते हैं. उनके अनुसार, इन्हीं तीन चीजों से ज्यादातर टेस्टी रेसिपी आसानी से बनाई जा सकती हैं.

  • अच्छी क्वालिटी का शेफ नाइफ 
  • मजबूत और अच्छी क्वालिटी का पैन
  • भरोसेमंद कुकिंग रेंज या गैस स्टोव

एक ऐसी कुकिंग तकनीक जो बढ़ा दे स्वाद

अगर किसी एक तकनीक को सीखने की बात हो, तो शेफ डेनी कोयले पर खाना पकाने की सलाह देते हैं. उनका कहना है कि इससे खाने में स्मोकी फ्लेवर और गहराई आती है, जिसे नॉर्मल गैस या इलेक्ट्रिक स्टोव पर पाना मुश्किल होता है.

भारत के खाने की भी की तारीफ

भारत के बारे में शेफ डेनी ने कहा कि यहां का हर राज्य अपने अलग स्वाद और खानपान की पहचान रखता है. भारत घूमने आने वाले लोगों को सबसे पहले कोई आसान शाकाहारी भारतीय डिश बनाना सीखना चाहिए. इससे भारतीय भोजन और उसकी विविधता को बेहतर तरीके से समझा जा सकता है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement