scorecardresearch
 

नई नवेली बहू के सिर से फूल हटाती दिखीं सास अंजलि तेंदुलकर, अर्जुन-सानिया की शादी का प्यारा वीडियो वायरल

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी से जुड़ा एक अनसीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में अंजलि तेंदुलकर अपनी बहू के सिर पर गिरे फूलों को बड़े प्यार से हटाती नजर आती हैं. वहीं जयमाला के बाद अर्जुन और सानिया हाथ जोड़कर मेहमानों का अभिवादन करते दिखते हैं.

Advertisement
X
अर्जुन-सानिया ने हाथ जोड़कर मेहमानों का अभिवादन किया. (Photo: ITG)
अर्जुन-सानिया ने हाथ जोड़कर मेहमानों का अभिवादन किया. (Photo: ITG)

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी की चर्चा अब भी सोशल मीडिया पर जारी है. शादी से जुड़े फोटो और वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं और फैंस के बीच खूब पसंद किए जा रहे हैं. इसी बीच शादी का एक अनसीन वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है.

वीडियो में दूल्हा-दुल्हन पर फूल बरसाए जाते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इसी दौरान एक बेहद प्यारा और भावुक पल भी कैमरे में कैद हो जाता है. दरअसल, अर्जुन की मां अंजलि तेंदुलकर अपनी बहू सानिया चंडोक के सिर पर गिरे फूलों को बड़े ही प्यार से हटाती नजर आती हैं. सास-बहू के इस प्यार भरे पल ने वीडियो को और भी खास बना दिया है और सोशल मीडिया पर लोग इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

शादी की रस्मों के बीच दिखा खास पल
वायरल हो रहे वीडियो में शादी की रस्में चल रही हैं और स्टेज पर दूल्हे राजा के पिता सचिन तेंदुलकर से लेकर बहन सारा तेंदुलकर तक मौजूद हैं. इसी दौरान पीछे खड़ीं सारा और सानिया के भाई दूल्हा-दुल्हन पर फूल बरसाते हैं. फूलों की बारिश के बीच सानिया के सिर पर कई फूल आ गिरते हैं.

Advertisement

तभी सास अंजलि तेंदुलकर आगे बढ़ती हैं और बेहद प्यार से अपनी बहू के सिर से फूलों को साफ करती दिखाई देती हैं. उनका अपनी बहू की तरफ ये प्यारा अंदाज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.

हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते दिखे दूल्हा-दुल्हन 
इसके साथ ही शादी का एक और प्यारा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जयमाला की रस्म पूरी होने के बाद अर्जुन तेंदुलकर और उनकी दुल्हन सानिया चंडोक बेहद सादगी और विनम्र अंदाज में मेहमानों का आभार जताते नजर आ रहे हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों स्टेज पर खड़े हैं, उनके गले में फूलों की माला पड़ी हुई है और चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है. इसी दौरान अर्जुन और सानिया हाथ जोड़कर अपनी शादी में शामिल हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद करते दिखाई देते हैं. दूल्हा-दुल्हन का ये प्यारा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस पल को बहुत ही खूबसूरत बता रहे हैं और कपल की सादगी की तारीफ कर रहे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement