scorecardresearch
 

Anant-Dhoni Viral Video: 'मैं, अरे नहीं-नहीं', धोनी को झूले पर बैठे अनंत ने किया आने का इशारा! कैप्टन कूल का क्यूट रिएक्शन हो गया वायरल

जामनगर में राधिका के बर्थडे पर अनंत अंबानी और राधिका ने मोटर वाले झूले का आनंद लिया. इस दौरान दूर से महेंद्र सिहं धोनी उन सभी को टुक-टुक देखते रहे लेकिन झूले पर नहीं गए.

Advertisement
X
अनंत-राधिका और धोनी का वायरल वीडियो (Photo: ITG)
अनंत-राधिका और धोनी का वायरल वीडियो (Photo: ITG)

अंबानी परिवार की छोटी बहू और अनंत अंबानी की पत्नी राधिका अंबानी ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया. इस जन्मदिन और नवरात्रि के मौके पर गुजरात के जामनगर में खूब सेलिब्रेशन किया गया जिसके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जामनगर में हुए इस भव्य आयोजन में कई सेलिब्रिटी और महेंद्र सिंह धोनी ने भी शिरकत की. इस दौरान धोनी का सोशल मीडिया पर बेहद मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अनंत अंबानी, राधिका, बहन अंजलि और उनके कुछ दोस्त मोटर वाले झूले की राइड लेते दिख रहे हैं. वहीं, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी दूर खड़े होकर बड़े ही शांत अंदाज में यह सब देख रहे हैं. अनंत जब धोनी को भी अपने साथ आने के लिए कहते हैं तो पूर्व भारतीय कप्तान इशारे से इनकार कर देते हैं.

शायद धोनी को झूले से डर लगता है या फिर उन्हें भी कई लोगों की तरह झूले पर चक्कर आते हैं. धोनी की इस प्यार भरे अंदाज और शालीनता ने सोशल मीडिया यूजर्स का खूब मनोरंजन किया है.

बीच-बीच में धोनी अपने फैन्स को भी हाथ हिलाते नजर आते हैं. धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी थीं और वो भी खूब एंजॉय करती नजर आईं. वहीं, इस दौरान अनंत और राधिका झूले पर खूब मस्ती करते रहे हैं. 

Advertisement

धोनी का कूल और शांत अंदाज

एक तरफ जहां सभी लोग झूले पर बैठकर झूल रहे थे, वहीं एमएस धोनी पास ही खड़े होकर मुस्कुराते हुए इस पूरे नजारे को देख रहे थे. जब वहां मौजूद लोगों या साथियों ने धोनी को भी झूले पर आकर बैठने का इशारा किया या बुलाया, तो उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में प्यार से सिर हिलाकर इनकार कर दिया.

सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया. फैंस धोनी के इस कूल अंदाज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.

बर्थडे सेलिब्रेशन में छाईं राधिका

राधिका मर्चेंट ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के मौके पर डार्क बॉटल ग्रीन सलवार सूट पहना हुआ जिस पर सुनहरे रंग की बारीक कढ़ाई की गई थी. इस पोशाक में बोल्ड जियोमेट्रिक डिजाइन और फूलों के सुंदर पैटर्न थे, जो बेहतरीन कारीगरी को पेश कर रहे थे.

उन्होंने इसके साथ नारंगी-गुलाबी रंग का एक बड़ा बांधनी-शैली वाला दुपट्टा लिया था जिस पर पारंपरिक बिंदीदार पैटर्न और सुनहरी सजावट थी, जो उनके लुक फेस्टिव वाइब दे रही थी. दुपट्टा उनके सूट के साथ कंट्रास्ट बना रहा था जिससे दोनों ही चीजें एक-दूसरे पर हावी हुए बिना अलग-अलग निखर कर सामने आ रही थीं.

वहीं, अनंत ने इस मौके पर गहरा गुलाबी कुर्ता पहना हुआ था. धोनी कॉलर वाली व्हाइट पोलो टीशर्ट और डार्क ब्लू जींस में हमेशा की तरह कूल लग रहे थे. साक्षी ने इस इवेंट पर ग्रीन कलर का कुर्ता सेट पहना हुआ था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement