scorecardresearch
 

Anant-Radhika Dhoni Viral Video: जामनगर में मोटर वाले झूले पर बैठे अनंत-राधिका, दूर से तकते रहे धोनी, बुलाने पर किया इनकार

जामनगर में राधिका के बर्थडे पर अनंत अंबानी और राधिका ने मोटर वाले झूले का आनंद लिया. इस दौरान दूर से महेंद्र सिहं धोनी उन सभी को टुक-टुक देखते रहे लेकिन झूले पर नहीं गए.

Advertisement
X
अनंत-राधिका और धोनी का वायरल वीडियो (Photo: ITG)
अनंत-राधिका और धोनी का वायरल वीडियो (Photo: ITG)

अंबानी परिवार की छोटी बहू और अनंत अंबानी की पत्नी राधिका अंबानी ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया. इस जन्मदिन और नवरात्रि के मौके पर गुजरात के जामनगर में खूब सेलिब्रेशन किया गया जिसके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जामनगर में हुए इस भव्य आयोजन में कई सेलिब्रिटी और महेंद्र सिंह धोनी ने भी शिरकत की. इस दौरान धोनी का सोशल मीडिया पर बेहद मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अनंत अंबानी, राधिका और राधिका की बहन अंजलि मोटर वाले झूले की राइड लेते दिख रहे हैं. वहीं, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी दूर खड़े होकर बड़े ही शांत अंदाज में यह सब देख रहे हैं. जब उन्हें भी झूले पर बैठने के लिए बुलाया गया तो उन्होंने बड़े ही प्यार से इनकार कर दिया. 

धोनी का कूल और शांत अंदाज

एक तरफ जहां सभी लोग झूले पर बैठकर झूल रहे थे, वहीं एमएस धोनी पास ही खड़े होकर मुस्कुराते हुए इस पूरे नजारे को देख रहे थे. जब वहां मौजूद लोगों या साथियों ने धोनी को भी झूले पर आकर बैठने का इशारा किया या बुलाया, तो उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में प्यार से सिर हिलाकर इनकार कर दिया.

सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया. फैंस धोनी के इस कूल अंदाज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.

Advertisement

बर्थडे सेलिब्रेशन में छाईं राधिका

राधिका मर्चेंट ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के मौके पर डार्क बॉटल ग्रीन सलवार सूट पहना हुआ जिस पर सुनहरे रंग की बारीक कढ़ाई की गई थी. इस पोशाक में बोल्ड जियोमेट्रिक डिजाइन और फूलों के सुंदर पैटर्न थे, जो बेहतरीन कारीगरी को पेश कर रहे थे.

उन्होंने इसके साथ नारंगी-गुलाबी रंग का एक बड़ा बांधनी-शैली वाला दुपट्टा लिया था जिस पर पारंपरिक बिंदीदार पैटर्न और सुनहरी सजावट थी, जो उनके लुक फेस्टिव वाइब दे रही थी. दुपट्टा उनके सूट के साथ कंट्रास्ट बना रहा था जिससे दोनों ही चीजें एक-दूसरे पर हावी हुए बिना अलग-अलग निखर कर सामने आ रही थीं.

वहीं, अनंत ने इस मौके पर गहरा गुलाबी कुर्ता पहना हुआ था. धोनी कॉलर वाली व्हाइट पोलो टीशर्ट और डार्क ब्लू जींस में हमेशा की तरह कूल लग रहे थे. साक्षी ने इस इवेंट पर ग्रीन कलर का कुर्ता सेट पहना हुआ था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement