scorecardresearch
 

बिना जिम घटेगा वजन, आलिया भट्ट के फिटनेस कोच ने बताया 10 मिनट वाला आसान फॉर्मूला

अगर आप बिजी शेड्यूल के कारण जिम नहीं जा पाते और इस वजह से आपकी हेल्थ पर असर पड़ रहा है. तो आप आलिया भट्ट और कृति सेनन के सेलिब्रिटी फिटनेस कोच करण साहनी का यह 10-मिनट माइक्रो-वर्कआउट प्लान ट्राई कर सरकते हैं. इसमें 5 आसान स्टेप्स हैं, जो न केवल आपका फैट घटाते हैं बल्कि हार्ट हेल्थ को भी बेहतर रखते हैं.

Advertisement
X
आलिया के ट्रेनर करण साहनी एक्स फुट बॉलर हैं. (PHOTO:ITG)
आलिया के ट्रेनर करण साहनी एक्स फुट बॉलर हैं. (PHOTO:ITG)

10 Minute Workout Plan: आजकल लोग फिटनेस का खास ध्यान रखने लगे हैं, मगर कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके पास जिम जाने का समय नहीं होता है. इस वजह से अक्सर ही वो अपनी हेल्थ को लेकर परेशान रहते हैं, अपने बिजी शेड्यूल के चक्कर में लोग जिम नहीं जा पाते हैं. ऐसे में  आलिया भट्ट और कृति सैनन जैसे स्टार्स  के फिटनेस कोच करण साहनी ने एक बेहद असरदार माइक्रो-वर्कआउट प्लान शेयर किया है जिसे कहीं भी किया जा सकता है. 

सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको ज्यादा समय की भी जरूरत नहीं है, महज 10 मिनट में आप इस वर्कआउट को कर लेंगे और इससे आप फिट भी महसूस करेंगे. जिम जाने वाले भी इस वर्कआउट प्लान को ट्राई कर सकते हैं, क्योंकि यह सबके लिए बेहतरीन है. ऐसे में सिर्फ 10 मिनट का यह वर्कआउट प्लान आपके बहुत काम आ सकता है, बस आपको इसे नियमित फॉलो करना है. आइए जानते हैं कि फिटनेस कोच करण साहनी का यह माइक्रो-वर्कआउट प्लान क्या है.

बिजी लोगों के लिए 10 मिनट का वर्कआउट फॉर्मूला 

फिटनेस कोच और एक्स फुटबॉलर करण साहनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसका कैप्शन में ही उन्होंने लिखा है कि बिजी लोगों के लिए 10 मिनट का वर्कआउट. अक्सर ही लोग कहते हैं कि हमारे पास समय नहीं है, इसलिए हम वर्कआउट नहीं कर पाते हैं. हालांकि ऐसा कोई शख्स नहीं है, जिसके पास सिर्फ 10 मिनट नहीं है.

Advertisement

करण ने आगे कहा, 'अभी अपना स्क्रीन टाइम चेक करें और आपको पता चल जाएगा कि आप वास्तव में कितने व्यस्त हैं.मुझे यह मत कहिए कि आपके पास अपने लिए 10 मिनट भी नहीं हैं.' 

10 मिनट का वर्कआउट प्लान

यह वर्कआउट हाई-इंटेंसिटी सर्किट है, जिसमे अलग-अलग राउंड आते हैं. करण ने पांचों मूवमेंट को 30 सेकंड तक करने, फिर 30 सेकंड आराम करने और पूरे सर्किट को दो बार दोहराने की सलाह दी है.

  • स्क्वैट्स
  • पुश-अप्स
  • प्लैंक
  • बाइसिकल क्रंचेस
  • हाई नीज

माइक्रो-वर्कआउट प्लान क्यों अहम है?

एक घंटे के जिम सेशन की तुलना में 10 मिनट भले ही छोटे लगें, लेकिन साइंस कुछ और ही कहता है, कम समय के लिए किए जाने वाले व्यायाम पर हुए रिसर्च से पता चलता है कि ये छोटे-छोटे वर्कआउट हार्ट हेल्थ में काफी सुधार ला सकते हैं, ब्लड शुगर के लेवल को स्थिर कर सकते हैं और मेंटल एनर्जी को तुरंत बढ़ावा दे सकते हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

2022 में पब्लिश हुई एक रिसर्च में पाया गया कि रोजाना मात्र तीन से चार बार 1 से 2 मिनट की हाई फिजिकल एक्टिविटी करने से हार्ट डिजीज से होने वाली मौत का जोखिम 49 प्रतिशत तक कम हो सकता है. इसके अलावा, कई महीनों तक लगातार हाई-इंटेंसिटी वाले वर्कआउट से फैट घटाने और मसल्स को बनाए रखने दोनों में ही सुधार देखा गया है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement