scorecardresearch
 
Advertisement

Ram Mandir Trust Meeting Live: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, FIR दर्ज कराने वाले कृष्ण मोहन को ट्रस्ट की कमान

aajtak.in | नई दिल्ली | 06 जुलाई 2026, 7:19 PM IST

Ram Mandir Trust Meeting Live Updates: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक खत्म हो गई है. ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर कर लिया गया है. अब कृष्ण मोहन को चंपत राय की जगह अंतरिम महासचिव नियुक्त किया गया है.

Champat Rai and Anil Mishra Ram Mandir Trust Champat Rai and Anil Mishra Ram Mandir Trust

Ram Mandir Trust Meeting: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक खत्म हो गई है. चढ़ावा चोरी मामला सामने आने के बाद से ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का बैठक में विरोध किया गया और दोनों का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया.

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक करीब तीन घंटे तक चली. पहली बार ट्रस्ट की बैठक राम मंदिर परिसर में हुई. इससे पहले अयोध्या धाम के मणिराम दास छावनी में बैठकें होती रही हैं. बताया जा रहा है कि चढ़ावा चोरी की वजह से गोपनीयता के चलते मंदिर परिसर में बैठक की गई.

इस बीच, चंपत राय पर फैसला लेने से पहले राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास ने कहा, 'जो पाप से जुड़ा है, उसे सजा दिलाएंगे.'

6:47 PM (3 सप्ताह पहले)

Ram Mandir Trust Meet Live: चोरी की गई चीजें प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में रखी गईं

Posted by :- Darakhshan

राम मंदिर को दान में मिला जिन चीजों के चोरी होने का आरोप लगा वो सभी चीज मंदिर ट्रस्ट के प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में रखी गई हैं. इनमें सोने की रामायण, भगवान के चरण चिन्ह, हार और कागभुसुंडि शामिल हैं.

6:45 PM (3 सप्ताह पहले)

Ram Mandir Trust Theft: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर

Posted by :- Darakhshan

राम मंदिर ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष गोविंग देव गिरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है. कृष्ण मोहन को अब ट्रस्ट का नया महासचिव बनाया गया है. 

6:27 PM (3 सप्ताह पहले)

Ram Mandir Trust Meet Live: थोड़ी देर में ट्रस्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा

Posted by :- Darakhshan

अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक खत्म हो गई है. ये बैठक करीब 3 घंटे तक चली और अब थोड़ी देर में ट्रस्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रस्ट बैठक में हुए फैसलों की जानकारी देगा.

5:41 PM (3 सप्ताह पहले)

Ram Mandir Trust Live: चंपत राय-अनिल मिश्रा की भूमिका पर नाराजगी जता रहे सदस्य

Posted by :- Darakhshan

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा की भूमिका पर अन्य सदस्यों ने नाराजगी जताई है. महंत दिनेश दास ने कहा कि हमलोगों ने राम मंदिर में अपना पूरा जीवन दे दिया. वहीं, स्वामी विश्वप्रशन्नतीर्थ ने कहा कि ये कलंक लगा है.

Advertisement
5:20 PM (3 सप्ताह पहले)

ये गैंग जनता के गुस्से से डरा हुआ है- अखिलेश यादव

Posted by :- Darakhshan

राम मंदिर चंदे में हेराफेरी के मामले पर समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने कहा, 'सच तो ये है कि चढ़ावे, चंदे और योगदान पर पलने वाला चोरों का ये गैंग जनता के गुस्से का सामना नहीं कर पा रहा है. ये गैंग जनता के गुस्से से डरा हुआ है; इसीलिए वो घर के अंदर रह रहे हैं...पावर की लड़ाई है...दिल्ली वाला कोई प्लान बना भी पाता, उससे पहले ही लखनऊ वाले ने सब कुछ अपने हाथ में ले लिया. SIT क्या है? अगर ED, CBI, या इनकम टैक्स शामिल होते, तो जांच की बागडोर किसके हाथ में होती? SIT जांच में कंट्रोल किसके हाथ में है? पावर की लड़ाई है.'

5:02 PM (3 सप्ताह पहले)

Ram Mandir Trust Meeting: चंपत राय और अनिल मिश्रा को लेकर विरोध

Posted by :- Darakhshan

सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा के नाम को लेकर काफी विरोध देखने को मिला. बैठक में कई सदस्यों ने दोनों को लेकर नाराजगी जताई और दोनों के मुद्दे पर गंभीर माहौल बना रहा.

4:45 PM (3 सप्ताह पहले)

Ram Mandir Trust Meeting Live: ट्रस्ट की मीटिंग में कौन-कौन शामिल?

Posted by :- Darakhshan

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की इस अहम बैठक में कुल 14 सदस्यों में से 9 सदस्य व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए. वहीं, केंद्र और राज्य सरकार के नामित सदस्यों ने ऑनलाइन माध्यम से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई बैठक में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने वाले सदस्यों में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी, ट्रस्ट सदस्य कृष्ण मोहन, दिनेन्द्र दास, शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, परमानंद गिरी महाराज और स्वामी विश्व प्रपन्न तीर्थ जी महाराज मौजूद रहे. दूसरी तरफ, कुछ सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी इस बैठक से जुड़े, जबकि ट्रस्ट के सदस्य चंपत राय और अरविंद मिश्रा इस बैठक में गैर मौजूद रहे.

4:30 PM (3 सप्ताह पहले)

राम का मतलब राष्ट्र है- CM योगी

Posted by :- Darakhshan

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बीच प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की आत्मा सनातन धर्म में बसती है और प्रभु श्रीराम भारत की आत्मा के मूल स्रोत हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, 'राम का मतलब राष्ट्र है.' उन्होंने कहा कि आज जो भव्य अयोध्या और श्रीराम मंदिर देश देख रहा है, वो अशोक सिंघल के संकल्प और सपने का परिणाम है. सीएम योगी ने कहा कि 1980 और 1990 के दशक में राम मंदिर आंदोलन के दौरान पूरे देश में एक ही नारा गूंजता था- 'रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे.' उन्होंने कहा कि उस समय एक और नारा युवाओं में जोश भरता था- 'मंदिर के काम न आए, ये जवानी बेकार है.' मुख्यमंत्री ने कहा कि उस दौर के युवाओं ने अशोक सिंघल के नेतृत्व में पूरे देश में राम मंदिर आंदोलन का शंखनाद किया. उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन ने राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान की.

4:24 PM (3 सप्ताह पहले)

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए यूपी अपर मुख्य सचिव

Posted by :- Darakhshan

अयोध्या में आयोजित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद व्यक्तिगत रूप से नहीं पहुंचे. संजय प्रसाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए. ट्रस्ट की बैठक में वो वर्चुअली अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं.

Advertisement
4:03 PM (3 सप्ताह पहले)

Ram Mandir Donation Theft: ट्रस्टीज को SIT की जांच पर भरोसा

Posted by :- Darakhshan

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के गठित किए गई SIT की जांच पर भी भरोसा जताया गया. बैठक में चर्चा की शुरुआत राम मंदिर दान चोरी को लेकर हुई. ज्यादातर ट्रस्टीज ने दान चोरी से ट्रस्ट, राम भक्त, और आम जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की बात कही. जानकारी के मुताबिक फिलहाल, ट्रस्ट की इस मीटिंग में सदस्यों ने अयोध्या पर हुए नुकसान को लेकर चिंता जाहिर की है. एजेंडे में इस्तीफा सबसे ऊपर है, लेकिन सबसे पहले लोगों में फैल रही भ्रांति का सवाल उठाया है. ज्यादातर सदस्यों ने कहा है कि पूरे देश में गलत संदेश जा रहा है. वहीं, इस्तीफे को लेकर अभी तक कोई औपचारिक फैसला नहीं हुआ है.

3:50 PM (3 सप्ताह पहले)

Ram Mandir Donation Case: आलोक शर्मा ने PM मोदी से मांगा जवाब

Posted by :- Darakhshan

राम मंदिर डोनेशन विवाद पर AICC के प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा, 'ट्रस्ट पूरी तरह से PM मोदी ने बनाया था. इसे सरकार ने बनाया था. 15 सदस्यों में से 12 सरकार ने नॉमिनेट किए थे, तो जाहिर है, वो BJP और RSS के हैं. अब जब सवाल उठ रहे हैं, तो उनका जवाब दें. बताएं कि डकैती में कौन शामिल था. चोरों को बचाने की कोशिश न करें. ये चोरी भगवान राम के दरबार में हुई, भगवान राम के घर में डकैती हुई. इतनी बेशर्मी न दिखाएं कि संभलने का कोई मौका न बचे.'

3:39 PM (3 सप्ताह पहले)

Ram Mandir Trust Meeting: चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर चर्चा

Posted by :- Darakhshan

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने मीटिंग का एजेंडा रखा. स्वामी गोविंद देव गिरी ने चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर विचार का प्रस्ताव रखा. अब चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर चर्चा जारी है.

3:33 PM (3 सप्ताह पहले)

Ram Mandir Trust Meeting Live: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की पहली बैठक शुरू

Posted by :- Darakhshan

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की पहली बैठक शुरू हो गई है. चढ़ावा चोरी विवाद के बाद ये ट्रस्ट की पहली बैठक है. नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में बैठक चल रही है.

3:28 PM (3 सप्ताह पहले)

अयोध्या पहुंचे RSS के अवध क्षेत्र के प्रांत प्रचारक

Posted by :- Darakhshan

आरएसएस के अवध क्षेत्र के प्रांत प्रचारक कौशल अयोध्या पहुंचे. श्रीराम जन्मभूमि परिसर में राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आयोजित होगी. ट्रस्ट की बैठक से पहले कौशल का अयोध्या पहुंचना अहम माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, कौशल ट्रस्ट की बैठक में शामिल नहीं होंगे.हालांकि, बैठक के दौरान उनका अयोध्या आगमन अहम माना जा रहा है.

Advertisement
3:00 PM (3 सप्ताह पहले)

Ram Mandir Trust Meeting Live: अयोध्या डीएम मीटिंग में पहुंचे

Posted by :- Aman

राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में अयोध्या डीएम पहुंचे. इस बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कृष्ण मोहन भी मीटिंग के लिए पहुंच चुके हैं. (Input: Kumar Abhishek And Samarth)

2:34 PM (3 सप्ताह पहले)

ट्रस्ट की बैठक में कार्रवाई को लेकर क्या बोले कंप्यूटर बाबा?

Posted by :- Aman

 

2:21 PM (3 सप्ताह पहले)

ट्रस्ट की बैठक के लिए ट्रस्टियों का आना शुरू

Posted by :- Aman

राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि अब किसी भी समय बैठक के लिए रवाना हो सकते हैं. इस बीच, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन पहुंचे. (Input: Kumar Abhishek And Samarth)

2:16 PM (3 सप्ताह पहले)

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष ने कहा- दान चोरी से आहत हूं

Posted by :- Aman

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास ने कहा कि जो पाप से जुड़ा है, उसे सजा दिलाएंगे. मैं राम मंदिर में दान चोरी से आहत हूं. ये करोड़ों हिंदुओं की आस्था का सवाल है.

2:14 PM (3 सप्ताह पहले)

चंपत राय नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए ट्रस्ट को इस्तीफा सौंपेंगे

Posted by :- Aman

जानकारी के मुताबिक, ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा ट्रस्ट को सौंपेंगे. वहीं, अनिल मिश्रा अपनी बात रखेंगे और नैतिक आधार पर इस्तीफे की पेशकश करेंगे. ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी कोष से जुड़े नियमों और कथित चूक पर अपनी बात रखेंगे.

Advertisement
2:01 PM (3 सप्ताह पहले)

जो पाप से जुड़ा है उसे सजा दिलाएंगे, बोले नृत्य गोपाल दास

Posted by :- Aman

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास ने कहा, 'जो पाप से जुड़ा है, उसे सजा दिलाएंगे.'
 


 

1:58 PM (3 सप्ताह पहले)

SIT की शुरुआती रिपोर्ट की समीक्षा

Posted by :- Aman

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मंदिर के दान-पात्रों में मिले चढ़ावे की गिनती और हिसाब-किताब पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की शुरुआती रिपोर्ट की समीक्षा कर सकता है.

1:57 PM (3 सप्ताह पहले)

Ram Mandir Donation Scam: चंपत राय के इस्तीफे पर हो सकता है फैसला

Posted by :- Aman

सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे को औपचारिक रूप से मंजूरी दे सकता है, जिससे संस्था से उनकी विदाई तय हो जाएगी. बता दें, दोनों ने 26 जून को इस्तीफा दिया था और बाद में 27 जून को ट्रस्टी और कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने भी इस्तीफे की पुष्टि की थी.

1:55 PM (3 सप्ताह पहले)

Ram Mandir Trust Meeting Live: कुछ देर में शुरू होगी बैठक

Posted by :- Aman

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक अहम बैठक होने वाली है. इस बैठक में चढ़ावे में कथित गड़बड़ियों को लेकर बढ़ते विवाद के बीच, पूर्व महासचिव चंपत राय और पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा के भविष्य पर फैसला होने की उम्मीद जताई जा रही है.

Advertisement
Advertisement