scorecardresearch
 

Abhay Deol's Glass House: न दीवारें, न खिड़कियां और दूर-दूर तक घना जंगल, अभय देओल ने गोवा में बनाया है शानदार कांच का घर, VIDEO

Abhay Deol Glass House: बॉलीवुड एक्टर अभय देओल ने कुछ समय पहले अपने गोवा वाले घर की झलक दिखाई थी. ये घर कम और कांच का महल ज्यादा लग रहा था. यहां कोई खिड़की नहीं है, सिर्फ कांच के दरवाजे हैं जो नेचर के साथ सीधा और खुला तालमेल बनाते हैं.

Advertisement
X
गोवा में है अभय देओल का कांच का घर (Photo: ITG)
गोवा में है अभय देओल का कांच का घर (Photo: ITG)

Abhay Deol Glass House: बॉलीवुड एक्टर अभय देओल अपनी अलग और लीक से हटकर फिल्मों के लिए तो जाने ही जाते हैं लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ और पसंद भी बेहद यूनिक है. हाल ही में अभय देओल ने एशियन पेंट्स के वेब शो 'वेयर द हार्ट इज' के पांचवें सीजन के एक एपिसोड में गोवा के जंगलों के बीच स्थित अपने खूबसूरत ग्लास हाउस यानी कांच से बनें घर की झलक दिखाई थी. 

ये घर ऐसा है जो किसी का भी दिल जीत ले. शहर के शोर-शराबे और भीड़भाड़ से कोसों दूर जंगल के बीचों-बीच बने इस घर की खूबसूरती देखते ही बनती है. कांच की दीवारों से लेकर मॉडर्न ओपन किचन तक इस घर का हर एक कोना प्रकृति के बेहद करीब और सुकून देने वाला है. इतना ही उन्होंने अपने घर की सजावट से जुड़ी दिलचस्प बातें भी शेयर कीं.

कांच के इस घर में स्विमिंग पूल भी है

 

ग्लास हाउस के पीछे है अभय देओल की गहरी सोच 

'दूसरे लोग' क्या पसंद करते हैं, इसके बजाय 'मुझे क्या आकर्षक लगता है' की फिलॉसफी पर चलने वाले अभय देओल ने घर का माहौल ऐसा बनाया है जो बाहर के माहौल को अंदर खींचता है. जो चीजें आंखों को अच्छी लगती हैं, उनसे इंप्रेस होकर उन्होंने एक ऐसी जगह की ख्वाहिश की जो आरामदायक हो और उनकी पर्सनैलिटी को खुलकर निखारे.

Advertisement
अभय देओल का आशियाना

 

कांच के घर वाला एक सुकून भरा ठिकाना
अभय देओल के मुताबिक, उन्होंने अपने घर के लिए यह जगह लगभग 10 से 11 साल पहले चुनी थी. वो इस इलाके से पहले से ही अच्छी तरह वाकिफ थे और उनकी तलाश सबसे पहली प्रॉपर्टी और प्लॉट को देखने के साथ ही खत्म हो गई, उन्हें तुरंत ही समझ आ गया कि यह एकदम सही जगह है.

घर से दिखती है हर तरफ हरियाली

 

काफी बड़े इलाके में फैली इस प्रॉपर्टी पर एक्टर पिछले 20 सालों से आते-जाते रहे थे इसलिए इसे चुनने में उन्होंने जरा भी देर नहीं की.

घर में सीमेंट की दीवारें नहीं, नेचर के लिए है प्यार

 

नेचर के करीब नहीं उसके बीच बनाया है घर

घर बनाते समय उन्होंने तय कर लिया था कि वो घर में आसपास के माहौल को शामिल करेंगे. इसलिए उन्होंने अपने आर्किटेक्ट से कहा कि वो बिना खिड़कियों वाला घर बनाना चाहते हैं.

देखें घर के अंदर का नजारा

 

असल में यह जंगल में बना एक ग्लास हाउस है. यहां छिपने के लिए कोई दीवार नहीं है. बस जमीन से छत तक कांच के दरवाजे हैं जो पेड़ों की तरफ खुलते हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kothi Club (@kothiclub)

 

कच्चे काले ग्रेनाइट के फर्श, गहरे रंग की वुड डिटेलिंग, कुछ नीले रंग में रंगी दीवारें और गांव की खुशबू का अहसास कराने वाली जानबूझ कर सादी रखी गई दीवारें दीवारें, ये सभी मिलकर एक ऐसा स्पेस तैयार करती हैं, जो बाहर के घने जंगल को घर का ही एक हिस्सा बनने का न्योता देता है. 

Advertisement
हर कोना है एक कहानी

 

जाहिर है जब प्राकृतिक नजारे ही आपकी सबसे बड़ी लग्जरी हों तो दीवारों की सजावट की कोई जरूरत नहीं रह जाती. बाहर की इस हरी-भरी दुनिया का मुकाबला कोई नहीं कर सकता, क्योंकि यहां आकर जंगल और घर की सीमाएं मिट जाती हैं और जंगल खुद आपके भीतर उतर आता है.

घर का हर कोना है बेहद हसीन

 

घर का इंटीरियर है बेहद खास

चूंकि घर नेचर से इंस्पायर है, इसलिए इस घर के अंदर भी नेचर की तरफ परफेक्टशन रखने की कोशिश की गई है. घर में इंटीरियर्स लिमिटेड हैं लेकिन अभय ने अपने घर में ढेरों रंग जरूर भरे हैं.

घर में दिखते हैं ढेरों रंग

 

इसमें रंगीन काउच, प्रिंटेड सोफे, रंगीन कुर्सियों के साथ एक शानदार डाइनिंग टेबल और कुछ आर्टवर्क भी शामिल हैं. ये सभी चीजें मिलकर घर को एक वाइब्रेंट टच देती हैं. 

घर के अंदर भी ग्रीनरी का रखा गया है पूरा ख्याल

 

अभय के घर के अंदर भी ढेरों पौधे हैं जो घर के इंडोर को नेचर जोड़ते हैं. जबकि सुंदर बरामदे और शानदार स्विमिंग पूल प्रकृति के साथ घर के तालमेल को और बढ़ाते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement