scorecardresearch
 

Snake Hunters Cats: घर को सांपों से बचाएंगी ये पालतू बिल्लियां, आज ही घर लाएं ये 5 कैट ब्रीड्स

घर और गार्डन में सांपों का खतरा हमेशा बना रहता है. ऐसे में कुछ बिल्लियों की ब्रीड्स आपके लिए बेहतरीन सिक्योरिटी गार्ड साबित हो सकती हैं. अपने गजब के हंटिंग इंस्टिंक्ट्स और फुर्ती के दम पर ये बिल्लियां सांपों को देखते ही उन पर हावी हो जाती हैं और उन्हें दूर भगा देती हैं.

Advertisement
X
बिल्लियां सांप को घर-गार्डन से बाहर भगा सकती हैं. (Photo: AI Generated)
बिल्लियां सांप को घर-गार्डन से बाहर भगा सकती हैं. (Photo: AI Generated)

Snake Hunters Cats: गर्मी और मानसून के मौसम में सांपों की मौजूदगी बढ़ जाती है. उन्हें घर-गार्डन से दूर रखने के लिए लोग कई तरीके आजमाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं यदि आपके घर में कुछ खास तरह की बिल्लियां हैं तो सांप आपके घर से दूर रहेंगे. दरअसल, बिल्लियों में सांपों को भांपने की क्षमता होती है. कुछ खास ब्रीड्स अपने हंटिंग इंस्टिंक्ट्स, ताकत और फुर्ती की वजह से सांपों का मुकाबला करने में बहुत आगे होती हैं. इंटरनेशनल कैट एसोसिएशन (TICA) के एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि कुछ बिल्लियों की शिकार करने की आदत इतनी अधिक होती है कि वे सांप जैसे रेंगने वाले जीवों को देखते ही एक्टिव हो जाती हैं. तो आइए वे कौन सी बिल्लियां हैं जिन्हें यदि आप पाल लें तो सांप आपके घर के आसपास भी नहीं दिखेंगे.

बंगाल कैट (Bengal Cat):

सबसे पहला नाम बंगाल कैट का आता है क्योंकि इस ब्रीड को खासतौर पर उनके शिकार करने की काबिलियत के लिए जाना जाता है. इंटरनेशनल कैट एसोसिएशन (TICA) के मुताबिक, बंगाल कैट बहुत ज्यादा फुर्तीली, तेज और खोजी स्वभाव की होती हैं. इनके शरीर की एथलेटिक बनावट के कारण उनकी स्पीड काफी अधिक होती है जो उन्हें सांप के अचानक किए गए हमले से बचाते हुए, उन पर हमला करने लायक बनाती है. 

मेन कून (Maine Coon)

मेन कून दिखने में भले ही प्यारे से टेडी बियर जैसी लगे लेकिन इसके शिकार करने की क्षमता काफी अधिक होती है. कैट फेनशियर्स एसोसिएशन (CFA) की रिसर्च बताती है कि नॉर्थ अमेरिका की इस ब्रीड को पुराने समय में जहाजों और फार्म्स पर चूहों को कंट्रोल करने के लिए पाला जाता था.

इन बिल्लियों का भारी-भरकम शरीर और ताकतवर मसल्स सांपों से निपटने में इनके बहुत काम आते हैं. करीब 25 पाउंड तक वजनी यह बिल्ली किसी भी रेंगने वाले जीव को आसानी से काबू कर सकती है.

Advertisement

इजिप्टियन माऊ (Egyptian Mau)

इजिप्टियन माऊ को घरेलू बिल्लियों में सबसे तेज दौड़ने वाली ब्रीड माना जाता है. इनकी रफ्तार करीब 30 मील प्रति घंटा तक हो सकती है. प्राचीन मिस्र में लोग चूहों और सांपों को पकड़ने के लिए इन्हें अपने घरों में रखते थे. इनकी तेज आंखें और सुनने की बेहतरीन क्षमता सांपों को बहुत दूर से ही ट्रैक कर लेती है.

टर्किश वैन (Turkish Van)

टर्किश वैन बिल्लियां अपनी बुद्धिमानी और जंपिंग स्किल्स के लिए फेमस हैं. इनका वाइल्ड बैकग्राउंड होने की वजह से इनके हंटिंग इंस्टिंक्ट्स आज भी बेहद मजबूत हैं जो सांपों को घर के आसपास टिकने नहीं देते.

सियामीज कैट (Siamese Cat)

सियामीज बिल्लियां सिर्फ अपनी खूबसूरती और आवाज के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी सूझबूझ के लिए भी जानी जाती हैं. ये बिल्ली किसी भी खतरे या शिकार को देखकर तुरंत रणनीति बनाती है. आवेग में आकर हमला करने के बजाय ये सोच-समझकर सांप को घेर लेती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement