scorecardresearch
 

Correct Way To Wash Rice: 90% लोग करते हैं चावल धोने में ये बड़ी भूल! जानें धोने का सही तरीका, हर बार खिले-खिले और सफेद बनेंगे दाने

What Is The Right Way To Wash Rice: क्या आप जानते हैं कि चावल पकाने से पहले उसे धोने का कनेक्शन सिर्फ सफाई से नहीं, बल्कि उसके स्वाद और टेक्सचर से भी है? अगर आपके चावल भी चिपचिपे बनते हैं, तो जानिए चावल धोने का सही तरीका और समझें कि किस तरह के चावल को धोना चाहिए और किसे नहीं.

Advertisement
X
चावल को कम से कम 3 से 4 बार धोना चाहिए. (Photo: ITG)
चावल को कम से कम 3 से 4 बार धोना चाहिए. (Photo: ITG)

What Is The Right Way To Wash Rice: ज्यादातर घरों में रोजाना चावल बनाए और खाए जाते हैं. कभी दाल के साथ तो कभी नमकीन चावल के रूप में लोग इन्हें बहुत ही चाव से खाते हैं. अगर आप भी रोज चावल बनाते हैं, तो शायद आपने भी कभी न कभी ये जरूर सोचा होगा कि चावल पकाने से पहले धोना चाहिए या नहीं. कुछ लोग चावलों को पकाने से पहले उन्हें धोना जरूरी मानते हैं, तो कुछ बिना सोचे-समझे सीधे चावल कुकर या बर्तन में डालकर पकने रख देते हैं.

अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो आप गलत हैं. पकाने से पहले चावल धोना बहुत जरूरी है. दिलचस्प बात ये है कि चावल धोने का कनेक्शन सिर्फ सफाई से ही नहीं, बल्कि उनके स्वाद, टेक्श्चर और पकने के तरीके से भी होता है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके चावल हर बार सफेद और खिले-खिले बने तो चावल को धोने का सही तरीका पता होना बहुत जरूरी है. आज भी 90% लोगों को चावल धोने का सही तरीका नहीं पता होगा और वो इन्हें धोने में कहीं न कहीं गलती जरूर कर रहे हैं. आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि चावल धोने का सही तरीका क्या है. चलिए जानते हैं कि चावल किस तरह से धोने चाहिए.

चावल धोना क्यों जरूरी माना जाता है?
सभी जानते हैं कि बाजार में मिलने वाले चावल पहले से साफ और प्रोसेस किए हुए होते हैं, इसलिए उन्हें गंदगी हटाने के लिए धोया नहीं जाता है. चावल को ऊपरी लेयर पर मौजूद स्टार्च या चिपचिपापन कम करने के लिए धोया जाता है. ऐसा करने से पकने के बाद चावल ज्यादा अच्छे बनते हैं.

जब चावल धोए जाते हैं, तो पकने के बाद दाने हल्के, फूले हुए और खिले-खिले बनते हैं. वहीं अगर चावल नहीं धोए जाएं, तो उनमें मौजूद स्टार्च उन्हें ज्यादा चिपचिपा और क्रीमी बना सकता है.

चावल धोने का सही तरीका क्या है?

1. 
जितने लोगों के लिए चावल बनाने हों, उतनी मात्रा नापकर किसी बड़े बर्तन या राइस कुकर के पॉट में डाल लें.

2. इसके बाद चावलों में इतना पानी डालें कि वो पूरी तरह से पानी में डुब जाएं. अब हाथों से हल्के-हल्के घुमाएं. ऐसा करने पर उनके ऊपर जमा स्टार्च निकलने लगेगा और पानी सफेद या धुंधला दिखाई देगा.

3. अब धीरे-धीरे ये धुंधला या सफेद पानी बाहर निकाल दें. ध्यान रखें कि चावल के दाने पानी के साथ बाहर न निकलें.

4. फिर से पानी भरें, चावल घुमाएं और पानी निकाल दें. आमतौर पर 3 से 4 बार ये प्रोसेस करनी होती है. 3-4 बार ऐसा करने पर पानी काफी साफ दिखने लगता है.

Advertisement

5. आखिरी बार धोने के बाद चावल को करीब 30 मिनट तक साफ पानी में भिगोकर रखा जा सकता है. इससे कुछ किस्मों के चावल जल्दी और बेहतर तरीके से पकते हैं.

कौन-से चावल धोने चाहिए?

1. लंबे दाने वाले चावल: बासमती, जैस्मिन जैसे लंबे दाने वाले चावलों को धोना सबसे अच्छा माना जाता है. इससे इनके दाने अलग-अलग और खिले हुए बनते हैं, जो पुलाव और फ्राइड राइस जैसी डिशेज के लिए बेहतर होते हैं.

2. मीडियम दाने वाले चावल: अगर आप रिसोट्टो, खीर या पेला जैसी रेसिपी बना रहे हैं, तो इन्हें धोना जरूरी नहीं है. इन डिशेज में स्टार्च ही क्रीमी टेक्सचर देता है.

3. छोटे दाने वाले चावल: जिन चावलों से सुशी बनाई जाती है, वो छोटे दाने वाले चावल होते हैं. इन्हें अच्छी तरह धोना जरूरी होता है. इससे चावल जरूरत के मुताबिक चिपचिपे बनते हैं, लेकिन ज्यादा गीले या लिसलिसे नहीं होते.

4. ब्राउन राइस: ब्राउन राइस में स्टार्च कम होता है, फिर भी हल्का-सा धो लेना अच्छा रहता है ताकि इसकी धूल या छोटे कण निकल जाएं.

हर चावल को धोना नहीं होता जरूरी
चावलों को धोना अच्छा होता है, लेकिन अगर पैकेट पर प्री-वॉश्ड लिखा है, तो उसे दोबारा धोने की जरूरत नहीं होती. वहीं 'इनरिच्ड राइस' में एक्स्ट्रा पोषक तत्व मिलाए जाते हैं, जिन्हें धोने पर नुकसान हो सकता है. इसलिए चावल खरीदते समय पैकेट पर लिखे निर्देश जरूर पढ़ लें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement