Famous Roti of India: भारत विविधताओं का देश है और यह विविधता यहां के खान-पान, खासकर रोटियों में भी देखने को मिलती है. यहां के हर राज्य की अपनी एक खास रोटी है जो न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा को भी दर्शाती है. पंजाब की मशहूर मिस्सी रोटी से लेकर राजस्थान की पारंपरिक खोबा रोटी तक, आइए जानते हैं भारत के अलग-अलग राज्यों की कुछ ऐसी ही खास रोटियों के बारे में जो आपके खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा सकती हैं.
पंजाब की मिस्सी रोटी
बेसन, गेहूं के आटे और मसालों से तैयार मिस्सी रोटी पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में काफी पसंद की जाती है. इसे दही, अचार या पनीर की सब्जी के साथ खाया जाता है.
राजस्थान की खोबा रोटी
राजस्थान की पारंपरिक खोबा रोटी अपने अनोखे डिजाइन और देसी स्वाद के लिए जानी जाती है. मोटे आटे और देसी घी से बनी यह रोटी दाल और सब्जी के साथ खाने में काफी टेस्टी लगती है.
झारखंड की चिल्का रोटी
चावल और चने की दाल से तैयार की जाने वाली चिल्का रोटी झारखंड की बेहद लोकप्रिय डिश है. यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होती है.
कर्नाटक की अक्की रोटी
अक्की रोटी कर्नाटक की एक पारंपरिक और बेहद फेमस डिश है. चावल के आटे, प्याज, हरी मिर्च, धनिया और मसालों से तैयार की जाने वाली यह रोटी स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. इसे आमतौर पर नारियल की चटनी, अचार या दही के साथ परोसा जाता है.
गुजरात की दही वाली रोटी
गुजरात में बनने वाली दही वाली रोटी स्वाद और पोषण का बेहतरीन मेल है. दही से तैयार होने के कारण यह रोटी काफी सॉफ्ट बनती है.
उत्तर भारत की तंदूरी रोटी
तंदूरी रोटी उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है. इसका हल्का स्मोकी फ्लेवर और सॉफ्ट टेक्सचर इसे खास बनाते हैं. आप इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं.
गुजरात और महाराष्ट्र की मल्टीग्रेन रोटी
गेहूं, बाजरा, ज्वार और मक्के जैसे कई अनाजों से तैयार मल्टीग्रेन रोटी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. यह फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होती है.