scorecardresearch
 

Street Style Tawa Burger Recipe: घर में तवे पर बनाएं ठेले जैसा 'स्पाइसी-चीज़ी बर्गर', 15 मिनट में होगा तैयार; स्वाद ऐसा कि मुंह में आ जाएगा पानी

Street Style Tawa Burger Recipe: अब आप घर पर ही लें सड़क किनारे मिलने वाले ठेले के बर्गर का मजा ले सकते हैं. घर में तवे पर सिर्फ 15 मिनट में स्ट्रीट स्टाइल स्पाइसी-चीज़ी बर्गर बना सकते हैं. पनीर, सब्जियों, चीज़ और शेजवान चटनी से तैयार ये बर्गर स्वाद में बिल्कुल ठेले जैसा लगेगा.

Advertisement
X
घर में तवे पर बना बर्गर खाकर आपको बाजार का बर्गर फीका लगने लगेगा. (Photo: ITG)
घर में तवे पर बना बर्गर खाकर आपको बाजार का बर्गर फीका लगने लगेगा. (Photo: ITG)

बर्गर एक ऐसी चीज है जो बच्चों से लेकर बड़े तक बड़े चाव से खाते हैं. मॉल्स में बड़े-बड़े फूड ब्रांड्स के बर्गर बहुत टेस्टी लगते हैं, लेकिन जो तीखा, चटपटा और चीज़ी स्वाद सड़क किनारे ठेले पर मिलने वाले बर्गर में आता है उसका मुकाबला कर पाना मुश्किल है. ऐसे में जब भी लोग सड़क पर घूमने निकलते हैं, तभी ठेले से बर्दर खीदरकर खा लेते हैं. लेकिन अगर हम कहें कि अब आपको स्ट्रीट स्टाइल बर्गर खाने के लिए घर से एक कदम भी बाहर निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी तो? जी हां, आप घर पर बिल्कुल सड़क किनारे ठेले पर मिलने वाला बर्गर बना सकते हैं वो भी आसानी से तवे पर.

घर पर ही बना स्पाइसी और चीज़ी तवा बर्गर, स्वाद में बिल्कुल स्ट्रीट फूड वाला मजा देता है. खास बात ये है कि इसके लिए न ज्यादा मेहनत करनी होती है और न ही लंबा इंतजार. ये बर्गर महज 15 मिनट में तैयार हो जाता है. चलिए जानते हैं कैसे बनता है तवा बर्गर.

स्पाइसी-चीज़ी तवा बर्गर के लिए इंग्रेडिएंट्स:

  • 2 बर्गर बंस
  • 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 1 शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 गाजर, बारीक कटी हुई
  • 1 टमाटर, बारीक कटा हुआ
  • 1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 100-150 ग्राम पनीर, छोटे क्यूब्स में कटे हुए
  • 2-3 चीज़ क्यूब्स
  • 2 चीज़ स्लाइस
  • 1-2 बड़े चम्मच टोमैटो केचअप
  • 1 बड़ा चम्मच शेजवान चटनी
  • 1 छोटा चम्मच पाव भाजी मसाला
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • थोड़ा सा हरा धनिया
  • 1-2 बड़े चम्मच तेल
  • 1-2 बड़े चम्मच बटर

बनाने का तरीका:

1. तवा बर्गर बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, शिमला मिर्च, गाजर और टमाटर को बारीक काट लें. अब एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें और इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह भूनें. जब प्याज हल्की सॉफ्ट और ट्रांसपेरेंट हो जाएं, तो इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर करीब 2 मिनट तक पकाएं.

Advertisement

2. इसके बाद इसमें शिमला मिर्च और गाजर डालें और करीब 3 मिनट तक पकाएं. अब कटे हुए टमाटर, नमक, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसे करीब 3 मिनट तक पकने दें.

3. अब इसमें टोमैटो केचअप, शेजवान चटनी और पाव भाजी मसाला डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. इसके बाद पनीर क्यूब्स डालें और करीब 3 मिनट तक पकाएं. आखिर में चीज़ क्यूब्स और बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिलाएं. जैसे ही चीज़ पिघल जाए, वैसे ही गैस बंद कर दें.

4. अब बर्गर बंस को बीच से काटें और इनके अंदर तैयार की गई पनीर-सब्जियों की फिलिंग अच्छी तरह फैलाएं. इसके ऊपर चीज़ स्लाइस रखें और बर्गर को ढक दें.

5. अब एक तवे पर थोड़ा सा बटर डालें. इसमें थोड़ी कश्मीरी लाल मिर्च, शेजवान चटनी और हरा धनिया डालकर मिलाएं. अब इसमें तैयार बर्गर बंस रखें और दोनों तरफ से अच्छी तरह टॉस करें.

6. आपका स्पाइसी और चीज़ी तवा बर्गर तैयार है. इसे गरमा-गरम सर्व करें और घर बैठे स्ट्रीट फूड का मजेदार स्वाद लें. अगली बार जब बर्गर खाने का मन हो, तो इस 15 मिनट वाली रेसिपी को जरूर ट्राई करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement