scorecardresearch
 

Shukra Rashi Parivartan 2026: दैत्य गुरु शुक्र का गोचर, सावन आते ही इन 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल

दैत्य और असुरों के गुरु शुक्र कन्या राशि में गोचर करने वाले हैं. शुक्र 1 अगस्त को इस राशि में गोचर करेंगे और 2 सितंबर तक यहीं उपस्थित रहेंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि कन्या शुक्र की नीच की राशि है और इस राशि में शुक्र के आने से चार राशि के जातकों की चिंताएं बढ़ सकती हैं.

Advertisement
X
शुक्र 1 अगस्त को इस राशि में गोचर करेंगे और 2 सितंबर तक यहीं उपस्थित रहेंगे. (Photo: ITG)
शुक्र 1 अगस्त को इस राशि में गोचर करेंगे और 2 सितंबर तक यहीं उपस्थित रहेंगे. (Photo: ITG)

30 जुलाई यानी कल से सावन का महीना शुरू होने वाला है. इसके अगले ही दिन दैत्य और असुरों के गुरु शुक्र कन्या राशि में गोचर करने वाले हैं. शुक्र 1 अगस्त को इस राशि में गोचर करेंगे और 2 सितंबर तक यहीं उपस्थित रहेंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि कन्या शुक्र की नीच की राशि है और इस राशि में शुक्र के आने से चार राशि के जातकों की चिंताएं बढ़ सकती हैं. लोगों को पूरे सावन अपना ख्याल रखने की सलाह भी दी गई है. आइए जानते हैं कि शुक्र का यह गोचर किन राशियों को नुकसान दे सकता है.

मेष राशि: स्वास्थ्य और खर्च पर रखें नियंत्रण
मेष राशि के लिए शुक्र का यह गोचर छठे भाव में होगा. इस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत होगी. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना लाभदायक रहेगा. किसी को उधार धन देने से बचने की सलाह दी गई है. सोच-समझकर आर्थिक फैसले लेने से संभावित परेशानियों को कम किया जा सकता है.

मिथुन राशि: पारिवारिक मामलों में बरतें संयम
मिथुन राशि में शुक्र का नीच गोचर चौथे भाव में रहेगा. इसका असर आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है. घर का माहौल तनावपूर्ण रहने की संभावना है और माता की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है. वाहन, घर, या संपत्ति से जुड़े निर्णयों में रुकावट आ सकती है. धन का लेन-देन पूरी सावधानी के साथ करना रहेगा.

Advertisement

तुला राशि: बढ़ सकते हैं अनावश्यक खर्च
शुक्र देव तुला राशि के स्वामी स्वामी हैं. ऐसे में उनका 12वें भाव में गोचर आपके खर्चे बढ़ाने वाला है. अगले एक महीने बिना योजना के यात्राएं करना भारी पड़ सकता है. धन हानि की स्थिति भी बन सकती है. रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सतकी हैं. इसलिए खर्च और संबंध, दोनों मामलों में संतुलित व्यवहार अपनाना होगा.

मीन राशि: दांपत्य और साझेदारी में रखें पारदर्शिता
मीन राशि के लिए शुक्र का गोचर 7वें भाव में होने जा रहा है. इसका प्रभाव शादीशुदा लोगों और पार्टनरशिप से जुड़े मामलों पर पड़ सकता है. जीवनसाथी के साथ मतभेद उभर सकते हैं. यदि व्यापार पार्टनरशिप में बिजनेस है तो सभी आर्थिक फैसले स्पष्टता के साथ लेना बेहतर रहेगा. ट्रांसपेरेंसी के साथ संभावित नुकसान से बचा जा सकता है.

बचाव के लिए करें ये उपाय
सावन के हर शुक्रवार मां लक्ष्मी को सफेद चीजों का भोग लगाएं. खीर या सफेद मिठाई का भोग लगाना उत्तम होगा. साथ ही,  कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें. शुक्रवार को गरीबों में सफेद वस्तुओं का दान करना भी शुभ होगा. इसके साथ ही 'ॐ शुं शुक्राय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement