scorecardresearch
 

South Indian Sambar Recipe: सहजन और टमाटर से घर पर बनाएं होटल जैसा टेस्टी सांभर, परिवार वाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे

South Indian Sambar Recipe: अगर आप घर पर रेस्टोरेंट जैसा साउथ इंडियन स्वाद चाहते हैं तो सहजन और टमाटर से बना सांभर जरूर ट्राई करें. अरहर दाल, इमली और मसालों से तैयार यह डिश स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होती है. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
इडली-डोसा के साथ बनाएं सहजन-टमाटर का टेस्टी सांभर (Photo-ITG)
इडली-डोसा के साथ बनाएं सहजन-टमाटर का टेस्टी सांभर (Photo-ITG)

South Indian Sambar Recipe: अगर आप घर पर साउथ इंडियन खाना पसंद करते हैं तो सहजन और टमाटर से बना सांभर जरूर ट्राई करें. स्वाद से भरपूर यह डिश न सिर्फ इडली, डोसा और चावल के साथ खाने में टेस्टी लगती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. सहजन में विटामिन C, कैल्शियम और आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं.

वहीं टमाटर एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C का बेहतर सोर्स है जो सांभर को हल्की मिठास और बेहतरीन स्वाद देता है. अरहर दाल प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है, जिससे यह डिश पेट भरने के साथ शरीर को एनर्जी भी देती है. आज हम आपको घर पर साउथ इंडियन स्टाइल में सांभर बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप लंच या डिनर के लिए आसानी से बना सकते हैं.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

2 सहजन (टुकड़ों में कटे हुए)
2 टमाटर (कटे हुए)
1 कप अरहर दाल
1 बड़ा चम्मच इमली का गूदा
2 बड़े चम्मच सांभर पाउडर
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
स्वादानुसार नमक
5 कप पानी

तड़का लगाने के लिए

1 छोटा चम्मच राई
8-10 करी पत्ते
1 चुटकी हींग
2 सूखी लाल मिर्च
1 बड़ा चम्मच तेल

सांभर बनाते कैसे हैं?

  1. सांभर बनाने के लिए सबसे पहले अरहर दाल को हल्दी के साथ प्रेशर कुकर में अच्छी तरह पका लें और हल्का मैश कर लें. 
  2. एक पैन में पानी डालकर कटे हुए सहजन और टमाटर को नरम होने तक पकाएं. अब इसमें इमली का गूदा, सांभर पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. 
  3. इसके बाद पकी हुई दाल डालकर 10 मिनट तक उबालें.
  4. अब एक छोटे पैन में तेल गर्म करें. इसमें राई, करी पत्ता, हींग और सूखी लाल मिर्च डालकर तड़का तैयार करें. 
  5. इस तड़के को सांभर में डालें और अच्छी तरह मिला लें. आपका स्वादिष्ट सहजन-टमाटर सांभर तैयार है.

सांभर को और हेल्दी बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आप इसमें कद्दू, गाजर, मूली, लौकी और बैंगन जैसी सब्जियां भी मिला सकते हैं. ऊपर से ताजा हरा धनिया डालने से स्वाद और बढ़ जाता है. चाहें तो अरहर दाल के साथ थोड़ी मूंग दाल भी मिला सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement