कद्दू का नाम सुनते ही अक्सर घरों के बच्चे और बड़े मुंह बनाने लगते हैं. ज्यादातर लोगों को उसका स्वाद बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिसे आप एक नॉर्मल सब्जी समझते हैं, वो असल में फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी का हेल्थ सीक्रेट है?शिल्पा का मानना है कि कद्दू बोरिंग नहीं, बल्कि 'सुपरफूड' है. बस उसे बनाने का तरीका सही होना चाहिए. वो अपने आपको फिट रखने के लिए अक्सर कद्दू को अपनी डाइट में शामिल करती हैं.
अगर आपको शिल्पा जैसी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन चाहिए? तो अपको अपनी रसोई में रखे कद्दू से दोस्ती करनी होगी. शिल्पा ने एक ऐसी रेसिपी शेयर की है जो कद्दू को नापसंद करने वालों का भी दिल जीत लेगी. उन्होंने कद्दू का क्रीमी सूप बनाना सिखाया है, जो बनाने में जितना आसान है सेहत के लिए उतना ही बढ़िया होता है. चलिए, आज कद्दू की वही पुरानी सब्जी को विदा कहते हैं और इसे एक ऐसा क्रीमी और रॉयल मेकओवर देते हैं कि कटोरियां चाटते रह जाएंगे.
इंग्रेडिएंट्स:
बनाने का तरीका:
1. शिल्पा शेट्टी स्टाइल कद्दू का सूप बनाने के लिए सबसे पहले पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें.
2. उसमें प्याज, अदरक और लहसुन डालकर हल्का भून लें. अब कद्दू और सेलेरी डालकर अच्छे से मिक्स करें.
3. इसके बाद इसमें वेजिटेबल स्टॉक डालें. स्टॉक में पहले से नमक होता है, इसलिए पहले ही चख लें.
4. अब लाल मिर्च डालें और कुकर में 3-4 सीटी आने तक पकाएं.
5. ठंडा होने पर इसे अच्छे से ब्लेंड करें. स्मूद करने के लिए इसे अच्छे से छान लें, जिससे गुठली न रहे.
6. इसके ऊपर से ताजा धनिया डालें और थोड़ी काली मिर्च छिड़कें. धनिया शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और काली मिर्च इम्यूनिटी बढ़ाती है.
कद्दू का सूप बहुत जल्दी बनता है और बहुत ही हेल्दी रेसिपी है. इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है. ये वजन कंट्रोल में मददगार है और डाइजेशन के लिए भी अच्छा होता है.