शेयर बाजार में बीते कुछ दिनों से लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है. इस बीच तमाम दिग्गज शेयर टूट रहे हैं और इनमें कई मल्टीबैगर शेयर भी शामिल हैं, जिनमें पैसे लगाने वाले कम समय में ही मालामाल हो गए हैं. ऐसा ही एक पैनी स्टॉक है हुजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स का शेयर (Hazoor Multi Projects Share), जिसने महज 6 साल में ही 1 लाख रुपये लगाने वाले निवेशकों को करोड़पति (Crorepati Stock) बनाने का काम किया है.
12 पैसे का शेयर से 18000% रिटर्न
हुजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स का शेयर (Hazoor Multi Projects Share) छह साल पहले महज 12 पैसे में मिल रहा था, लेकिन यही छुटकू शेयर अपने निवेशकों के लिए अचानक पैसे छापने की मशीन बन गया और दनादन तेजी का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि 22 जुलाई 2020 से अब तक इन 6 सालों में निवेशकों को हालिया जारी गिरावट के बावजूद 18000% से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न मिला है.
1 लाख लगाने वाले बने करोड़पति
हुजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स एक स्मॉलकैप कंपनी है और इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 633 करोड़ रुपये के आसपास है, लेकिन इसके स्टॉक से मिले रिटर्न के आधार पर कैलकुलेशन करें, तो ये निवेशकों को करोड़पति बनाने वाला साबित हुआ है.
दरअसल, अगर किसी निवेशक ने 22 जुलाई 2020 को 12 पैसे के भाव पर कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा और उसे अब तक होल्ड रखा होगा, तो फिर शुक्रवार के बंद भाव 21.98 रुपये के मुताबिक, उन्हें 18,216% का रिटर्न मिला और उनकी रकम बढ़कर अब 18,316,000 रुपये हो गई होगी. यानी वे निवेशक करोड़पति बन गए होंगे.
छह महीने में तगड़ा उतार-चढ़ाव
इस करोड़पति शेयर में बीते छह महीने के दौरान तगड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. जहां फरवरी महीने के दौरान ये रॉकेट की रफ्तार से भागता नजर आ रहा था, तो वहीं अब लगातार गिरावट में कारोबार करता दिख रहा है. Hazoor Multi Projects Share का 52 वीक का हाई लेवल 47.98 रुपये है, जबकि इसका लो-लेवल 21.70 रुपये है.
क्या काम करती है कंपनी?
अपने निवेशकों को कम समय में ही मालामाल करने वाली ये कंपनी हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड एक इंफ्रास्ट्रक्चर (Infrastructure) और रियल एस्टेट (Real Estate) सेक्टर की कंपनी है. ये मुख्य रूप से हाईवे रोड कंस्ट्रक्शन, सिविल इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स और रियल एस्टेट डेवलपमेंट से जुड़े काम करती है.
(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)