scorecardresearch
 

Pudina Paratha Recipe: इस गर्मी नाश्ते में बनाएं पुदीना पराठा, सेहत रहेगी बेहतर और खाने में है लाजवाब

Pudina Paratha Recipe: अगर आप गर्मियों के मौसम में कुछ हल्का, टेस्टी और हेल्दी नाश्ता ढूंढ रहे हैं तो पुदीने का पराठा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह बनाने में आसान है और स्वाद में भी लाजवाब होता है. आज हम आपको पुदीने का पराठा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
पुदीना का हेल्दी और टेस्टी पराठा (Photo- ITG)
पुदीना का हेल्दी और टेस्टी पराठा (Photo- ITG)

Pudina Paratha Recipe: सुबह का नाश्ता हेल्दी और टेस्टी हो तो पूरा दिन बन जाता है. लेकिन अक्सर सुबह की जल्दबाजी में समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए जो हेल्दी और टेस्टी होने के साथ-साथ आसानी से बन भी जाए. ऐसे में आप सुबह नाश्ते के लिए फटाफट पुदीने का टेस्टी पराठा बना सकते हैं. यह पराठा खाने में लाजवाब होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है, खासकर गर्मियों में. यह शरीर को ठंडक देने और डाइजेशन को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है. 

अगर आप रोज के नाश्ते से हटकर कुछ नया, हेल्दी व टेस्टी बनाना चाहते हैं तो पुदीने का पराठा ट्राई कर सकते हैं. आज हम आपको घर पर पुदीने के पत्तों से टेस्टी और हेल्दी पराठा बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप सुबह के हेक्टिक शिड्यूल के बीच भी आसानी से बना सकते हैं.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

2 कप गेहूं का आटा
1 कप ताजे पुदीने के पत्ते (बारीक कटे हुए)
1–2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
½ छोटा चम्मच जीरा
½ छोटा चम्मच अजवाइन
2 बड़े चम्मच दही (ऑप्शनल)
तेल या घी (पराठे सेंकने के लिए)
नमक स्वादानुसार

पुदीने का पराठा कैसे बनाएं?

  1. पुदीने का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें. 
  2. अब एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा लें और उसमें पुदीना, हरी मिर्च, जीरा, अजवाइन और नमक डालकर अच्छे से मिला लें.
  3. इसके बाद इसमें दही डालें और धीरे-धीरे पानी मिलाते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें. दही मिलाने से पराठा ज्यादा सॉफ्ट और टेस्टी बनता है. 
  4. आटा गूंथने के बाद इसे 10–15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि वह अच्छी तरह सेट हो जाए.
  5. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और बेलन की मदद से पराठा बेल लें. तवा गरम करें और पराठे को दोनों तरफ से सेकें. हल्का-सा तेल या घी लगाकर इसे गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं.
  6. गरमा-गरम पुदीने का पराठा तैयार है. इसे दही, अचार या ठंडी रायता के साथ परोसें, स्वाद और भी बढ़ जाएगा.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement