गर्मी के दिनों में शरीर को अंदर से ठंडा रखना बहुत जरूरी हो जाता है. तेज धूप और लू के थपेड़ों की वजह से लोग जल्दी थक जाते हैं और गला जल्दी-जल्दी सूखने लगता है. गर्मियों में प्यास लगने के साथ ही लोगों की पेट से जुड़ी परेशानियां भी बढ़ने लगती हैं. ऐसे मौसम में अगर खाने के साथ कुछ मीठा, ठंडा और हेल्दी मिल जाए, तो मजा ही आ जाता है. जहां एक तरफ लोग ठंडी-ठंडी ड्रिंक्स पीते हैं, वहीं कुछ ऐसा भी ढूंढते हैं जो ठोस हो लेकिन ठंडक देने वाला हो. अगर आप भी ऐसी ही चीज की तलाश कर रहे हैं तो पेठे का मुरब्बा आपके लिए बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है. ये स्वाद के साथ शरीर को भी गर्मी से राहत भी दोता है. खास बात ये है कि पेठे का मुरब्बा आपको बाजार जाकर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है. आप इसे घर पर बहुत आसानी से बना सकते हैं और इसमें किसी तरह के प्रिजर्वेटिव की जरूरत भी नहीं पड़ती.
इंग्रेडिएंट्स:
बनाने का तरीका:
1. पेठे का मुरब्बा बनाने के लिए पेठे को अच्छी तरह छील लें और उसके बीज निकाल दें. अब इसे अपनी इच्छा के अनुसार छोटे टुकड़ों में काट लें.
2. जब पेठा कट जाए इसके बाद एक बड़े बर्तन में पानी लें और उसमें फिटकरी घोल दें. कटे हुए पेठे के टुकड़ों को इस पानी में 3 से 4 घंटे तक भिगोकर रखें. ऐसा करने से मुरब्बा क्रिस्पी, ट्रांसपेरेंट और बढ़िया बनता है.
3. इसके बाद भीगे हुए पेठे को साफ पानी से अच्छे से धो लें ताकि फिटकरी पूरी तरह निकल जाए. अब एक बर्तन में पानी गर्म करें और पेठे के टुकड़ों को हल्का सा उबाल लें. ध्यान रखें कि पेठा ज्यादा गलना नहीं चाहिए, वरना मुरब्बा टूटने लगेगा.
4. एक कड़ाही में चीनी और थोड़ा पानी डालकर चाशनी बनाएं. जब चाशनी हल्की गाढ़ी होने लगे, तब उसमें उबले हुए पेठे के टुकड़े डाल दें. धीमी आंच पर इसे पकाते रहें. थोड़ी देर बाद पेठे के टुकड़े ट्रांसपेरेंट दिखने लगेंगे. अगर ऐसा होता है तो समझ जाएं कि आपका मुरब्बा अच्छे से तैयार हो रहा है.
5. जब मुरब्बा तैयार हो जाए, तब उसमें इलायची पाउडर और केवड़ा जल डालकर मिला दें. इससे मुरब्बे में अच्छी खुशबू और स्वाद आ जाएगा. अब इसे पूरी तरह ठंडा होने दें और फिर साफ और सूखे कांच के जार में भरकर रख लें.
गर्मियों में क्यों फायदेमंद माना जाता है पेठे का मुरब्बा?
जब भी मुरब्बा स्टेर करें तो हमेशा ध्यान रखें कि जार सूखा और साफ हो. अगर ज्यादा दिनों तक स्टोर करना चाहते हैं, तो इसे फ्रिज में रखना अच्छा रहता है. गर्मियों में पेठे का मुरब्बा मीठे की क्रेविंग शांत करते हुए शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है.