scorecardresearch
 

Nainital Style Jhilli Recipe: भुना भुट्टा छोड़िए! बरसात में देसी मसालों से बनाकर खाएं पहाड़ी 'झिल्ली', घर पर मिलेगा नैनीताल का स्वाद

अगर आप बारिश के मौसम में कुछ अलग और देसी स्वाद वाला स्नैक खाना चाहते हैं, तो उत्तराखंड के पहाड़ी स्टाइल भुट्टे जरूर ट्राई करें. इनका मजा आप अपने घर पर भी उठा सकते हैं, आइए आपको उत्तराखंड के फेमस छल्ली कैसे बनाते हैं, इस आर्टिकल में जानिए.

Advertisement
X
बारिश में भुट्टा खाने का अलग मजा आता है. (PHOTO:AI)
बारिश में भुट्टा खाने का अलग मजा आता है. (PHOTO:AI)

Nainital Style Jhilli Recipe: उत्तराखंड की पहाड़ियों में बारिश का मौसम आते ही एक ऐसी खुशबू हवा में घुल जाती है, जो हर पहाड़ी परिवार को बचपन की यादों में ले जाती है. बारिश के मौसम में भुट्टा खाने का अपना ही एक अलग मजा होता है और नैनीताल जाने वाले रास्ते में मिलने वाली पहाड़ी झिल्ली का तो कोई तोड़ ही नहीं. देश के हर कोने से लोग नैनीताल और वहां के आसपास के इलाकों में घूमने जाते हैं और रास्ते में जो झिल्ली खा लेता है, वो फिर भूट्टे की हर रेसिपी को भूल जाता है.

यहां भुट्टा सिर्फ एक स्नैक नहीं, बल्कि पहाड़ की संस्कृति, सादगी और पारंपरिक स्वाद का हिस्सा है. खास बात यह है कि उत्तराखंड में भुट्टे को कई जगह झिल्ली या छल्ली कहा जाता है और इसे बनाने का तरीका भी मैदानी इलाकों से बिल्कुल अलग होता है.

इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद लोग इसे बार-बार बनाना चाहते हैं. अगर आप भी मानसून में कुछ नया और देसी स्वाद चखना चाहते हैं, तो उत्तराखंड की पारंपरिक झिल्ली की यह आसान रेसिपी अपने घर पर ईवनिंग स्नैक्स में जरूर ट्राई करें.

झिल्ली बनाने के लिए सामग्री

  • 2-3 ताजे भुट्टे
  • 1 छोटा चम्मच सरसों का तेल
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/2 छोटा चम्मच कुटी हुई हरी मिर्च
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • 1-2 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • चुटकीभर जाखिया हो)
  • चुटकीभर तिल 

ऐसे बनाएं उत्तराखंडी झिल्ली

Advertisement
  1. सबसे पहले भुट्टों को अच्छी तरह भून लें या प्रेशर कुकर में दो सीटी लगाकर उबाल लें. जब भुट्टे ठंडे हो जाएं, तो चाकू की मदद से उनके दाने निकाल लें.
  2. अब एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. अगर जाखिया है, तो सबसे पहले उसका तड़का लगाएं. इसके बाद हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
  3. अब हल्दी, लाल मिर्च, भुना जीरा और नमक डालकर कुछ सेकंड चलाएं. इसके बाद भुट्टे के दाने कड़ाही में डालें और 4-5 मिनट तक मसालों के साथ अच्छी तरह भूनें.
  4. गैस बंद करने के बाद ऊपर से नींबू का रस, हरा धनिया और चाहें तो थोड़ा भुना तिल डालकर अच्छी तरह मिला लें.

परोसने का तरीका

गरमा-गरम उत्तराखंडी झिल्ली को इसे भांग की चटनी, हरी धनिया की चटनी भी खा सकते हैं. इसका देसी पहाड़ी स्वाद मानसून के मौसम को और भी यादगार बना देता है.

प्रो टिप

अगर आपके पास जाखिया नहीं है, तो जीरे का इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, जाखिया का तड़का इस रेसिपी को असली उत्तराखंडी स्वाद देता है. ताजा और मीठे भुट्टों से बनी झिल्ली का स्वाद सबसे बेहतरीन होता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement