scorecardresearch
 

Mango Salad Recipe: गर्मियों में खाएं खट्टा-मीठा मैंगो सलाद, स्वाद के साथ शरीर को मिलेगी गजब की ताजगी

Mango Salad Recipe: गर्मियों के मौसम में लोग हल्का, ठंडा और रिफ्रेशिंग खाना ज्यादा पसंद करते हैं. ऐसे में मैंगो सलाद एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको मैंगो सलाद बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
आम से बनाएं चटपटा और टेस्टी सलाद (Photo-ITG)
आम से बनाएं चटपटा और टेस्टी सलाद (Photo-ITG)

Mango Salad Recipe: गर्मियों के मौसम में आम खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है. ऐसे में अगर आम से एक हल्का, टेस्टी और हेल्दी सलाद बना लिया जाए तो खाने का मजा और बढ़ जाता है. आम, खीरा, प्याज और पुदीने से बना यह सलाद टेस्टी होने के साथ-साथ शरीर को ताजगी भी देता है. खास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और आप इसे स्नैक्स, लंच या डिनर के साथ भी खा सकते हैं. 

मैंगो सलाद गर्मियों में काफी रिफ्रेशिंग लगता है. यह बाकी सलाद की तुलना में हल्का और काफी हेल्दी होता है. ताजे आम में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. वहीं खीरा और हरी पत्तियां इसे और ज्यादा फ्रेश  और टेस्टी बना देती हैं.

मैंगो सलाद बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

2 पके हुए आम (कटे हुए)
1 छोटा खीरा (स्लाइस में कटा हुआ)
1 छोटा प्याज (पतला कटा हुआ)
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया
1 बड़ा चम्मच पुदीना पत्ती
1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
1 छोटा चम्मच शहद या गुड़ का सिरप
1/2 छोटा चम्मच काला नमक
1 छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल

मैंगो सलाद बनाते कैसे हैं?

  1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में कटे हुए आम, खीरा और प्याज डालें. 
  2. अब इसमें हरा धनिया, पुदीना और चिली फ्लेक्स मिलाएं. 
  3. इसके बाद एक छोटे बाउल में नींबू का रस, शहद, काला नमक और ऑलिव ऑयल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  4. अब तैयार ड्रेसिंग को सलाद में डालें और हल्के हाथों से मिलाएं ताकि आम टूटे नहीं. 
  5. कुछ देर के लिए इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.
  6. अब आपका ठंडा-ठंडा मैंगो सलाद तैयार है जिसे आप स्नैक्स के तौर पर या लंच या डिनर में खा सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान
मैंगो सलाद बनाने के लिए हल्के सख्त और पके हुए आम का इस्तेमाल करें, ताकि मिलाने के बाद आम टूटें नहीं और सलाद ज्यादा पानीदार न हो. सलाद बनाने से पहले आम, खीरा और बाकी सब्जियों को थोड़ी देर फ्रिज में ठंडा कर लें. इससे सलाद ज्यादा फ्रेश और क्रंची लगता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement