scorecardresearch
 

Thecha Pulao Recipe: लंच में कुछ तीखा और चटपटा खाने का है मन? मिनटों में तैयार करें यह ठेचा पुलाव, रेसिपी है आसान

Maharashtrian Style Thecha Pulao Recipe: आपने कई तरह के पुलाव खाए होंगे लेकिन क्या कभी ठेचा पुलाव ट्राई किया है. यह पुलाव आम पुलाव से थोड़ा अलग होता है और खाने में भी काफी टेस्टी होता है. आज हम आपको टेस्टी ठेचा पुलाव बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
महाराष्ट्रीयन स्टाइल ठेचा पुलाव रेसिपी (Photo-ITG)
महाराष्ट्रीयन स्टाइल ठेचा पुलाव रेसिपी (Photo-ITG)

Maharashtrian Style Thecha Pulao Recipe: अगर आप दोपहर के खाने में रोजाना के लंच से हटकर कुछ चटपटा, तीखा और नया ट्राई करना चाहते हैं तो महाराष्ट्रीयन स्टाइल ठेचा पुलाव आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. यह एक मसालेदार और स्वाद से भरपूर राइस डिश है, जिसे बहुत कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है. इसे पके हुए चावल, हरी मिर्च के ठेचा, सब्जियों और पनीर के साथ तैयार किया जाता है. इसका तीखा और चटपटा स्वाद इसे रोज के खाने से अलग और खास बनाता है.

सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या किसी खास सामान की जरूरत नहीं पड़ती. तो आइए जानते हैं कि घर पर आसानी से महाराष्ट्रीयन स्टाइल ठेचा पुलाव कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

2 कप पके हुए चावल
2 बड़े चम्मच हरी मिर्च का ठेचा
1 प्याज बारीक कटा हुआ
1 टमाटर कटा हुआ
1 छोटा आलू कटा हुआ
1/2 कप पनीर के टुकड़े
2 बड़े चम्मच मूंगफली
1 बड़ा चम्मच तेल या घी
1 छोटा चम्मच राई
करी पत्ते
हरा धनिया सजाने के लिए
नमक स्वादानुसार

महाराष्ट्रीयन स्टाइल ठेचा पुलाव बनाते कैसे हैं?

  1. ठेचा पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करें. इसमें राई, करी पत्ता और मूंगफली डालें. इन्हें हल्का कुरकुरा होने तक भून लें.
  2. अब इसमें प्याज, टमाटर और आलू डालें. सब्जियों को नरम और हल्का सुनहरा होने तक पकाएं.
  3. इसके बाद पनीर के टुकड़े डालकर एक मिनट तक हल्का पकाएं. फिर हरी मिर्च का ठेचा डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
  4. अब पके हुए चावल डालें और धीरे-धीरे मिलाएं, ताकि मसाला हर दाने में अच्छी तरह लग जाए.
  5. फिर स्वादानुसार नमक डालें और 2 मिनट तक कम गैस पर पकने दें, ताकि सभी फ्लेवर अच्छे से मिल जाएं.
  6. अंत में गैस बंद करें और ऊपर से हरा धनिया डालें. गरमा-गरम ठेचा पुलाव को दही या पापड़ के साथ परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement