Kanda Poha Recipe: सुबह के नाश्ते में ट्राई करें महाराष्ट्र का मशहूर कांदा पोहा, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी
Kanda Poha Recipe: अगर आप रोज-रोज एक ही तरह का नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको महाराष्ट्र की फेमस कांदा पोहा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिससे आप मिनटों में हेल्दी और टेस्टी नाश्ता तैयार कर पाएंगे.
Advertisement
X
घर पर बनाएं महाराष्ट्र के फेमस कांदा पोहा , स्वाद और सेहत का है अनोखा संगम (Photo- Getty Image)
Kanda Poha Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी, टेस्टी और झटपट बनने वाली चीजें ढूंढ रहे हैं तो कांदा पोहा जरूर ट्राई करें. यह महाराष्ट्र की बहुत फेमस डिश है जो हेल्दी होने के साथ-साथ खाने में भी लाजवाब होती है. हल्के मसालों, प्याज और मूंगफली से बना कांदा पोहा न सिर्फ हल्का होता है, बल्कि पेट को लंबे समय तक भरा रखने में भी मदद करता है. यही वजह है कि इसे ब्रेकफास्ट के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन माना जाता है. आज इस खबर में हम आपको कांदा पोहा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे जिससे आप इसे सुबह की जल्दबाजी में कम समय में आसानी से बना सकेंगे.