Lauki Pulao Recipe: लौकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है, खासकर गर्मियों में. इसमें फाइबर और पानी की मात्रा भरपूर होती है जो शरीर को हाइड्रेट रखने और हेल्दी बनाए रखने में मदद करती है. हालांकि, लौकी का नाम सुनते ही कई लोग मुंह बना लेते हैं. लेकिन इसे थोड़ा अलग अंदाज में बनाया जाए तो इसका स्वाद हर किसी को पसंद आ सकता है.
अगर आप भी रोज-रोज लौकी की सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं तो इस बार लौकी का पुलाव ट्राई करें. दही, घी और खुशबूदार मसालों के साथ तैयार होने वाला यह पुलाव स्वाद में बेहद लाजवाब होता है. इतना ही नहीं, यह हल्का और पौष्टिक भी होता है, इसलिए इसे लंच या डिनर के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन माना जा सकता है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप बासमती चावल (भिगोए हुए)
1 कप कद्दूकस की हुई लौकी (पानी निचोड़कर)
2 चम्मच घी
2 चम्मच दही
1 तेजपत्ता
1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
2-3 लौंग
1 बारीक कटा प्याज
1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
नमक स्वादानुसार
थोड़ा गरम मसाला
जरूरत अनुसार पानी