scorecardresearch
 

Lassi Recipe: ढाबा स्टाइल मलाईदार 'पंजाबी लस्सी' अब घर पर करें तैयार, बैसाखी पर खुश हो जाएंगे मेहमान, पूछेंगे रेसिपी!

Lassi Recipe: पंजाबी स्टाइल में बनी मीठी लस्सी गर्मी के मौसम पीने में बहुत ही मजेदार लगती है. इससे शरीर को ठंडक मिलने के साथ ताजगी भी मिलती है. लस्सी का नाम लेते ही इसे पीने का मन करता है और खासतौर पर बैसाखी के दिन लस्सी खासतौर पर बनाई जाती है, लेकिन अगर आप भी पंजाबी स्टाइल लस्सी पीना पसंद करते हैं, तो आइए जानते हैं यह कैसे बनाई जाती है.

Advertisement
X
गर्मियों में लस्सी शरीर को ठंडा करती है.  (PHOTO:ITG)
गर्मियों में लस्सी शरीर को ठंडा करती है. (PHOTO:ITG)

Lassi Recipe: बैसाखी का त्योहार खुशियों, नई फसल और उमंग का प्रतीक होता है. हर साल अप्रैल के महीने में मनाया जाने वाला यह खास दिन पंजाब और उत्तर भारत में बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है. इस मौके पर लोग पारंपरिक कपड़े पहनते हैं, भांगड़ा-गिद्दा करते हैं और घरों में ढेर सारी डिशेज बनाई जाती हैं. गर्मियों के मौसम में ठंडी-ठंडी लस्सी मेहमानों को जरूर दी जाती है, जिसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है. अमृतसर से लेकर दिल्ली तक पंजाबी लस्सी के चर्चे होते हैं. 

पंजाबी लस्सी का नाम सुनते ही एक बड़े गिलास में मलाईदार, झागदार और ठंडी लस्सी की तस्वीर आंखों के सामने आ जाती है. यह न सिर्फ टेस्ट में कमाल होती है, बल्कि गर्मी में शरीर को ठंडक भी देती है. मगर घर पर ढ़ाबे की तरह लस्सी नहीं बन पाती है, लेकिन खास रेसिपी से आप कुछ ही मिनटों में घर पर ढ़ाबा वाली लस्सी तैयार कर सकते हैं. 

लस्सी बनाने के लिए लीजिए ये इंग्रेडिएंट्स

  • दही
  • चीनी
  • इलायची पाउडर
  • पानी या ठंडा दूध
  • बर्फ के टुकड़े
  • मलाई या सफेद मक्खन

इस तरीके से बनाएं पंजाबी स्टाइल लस्सी

  1. लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आपको ताजा और गाढ़ा दही लेना होगा. हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि दही खट्टा नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे लस्सी का टेस्ट खराब हो सकता है.
  2. अब एक बड़े बर्तन में दही डालें और उसमें स्वादानुसार चीनी मिलाएं. इसके बाद थोड़ा ठंडा पानी या दूध डालकर इसे अच्छे से मथ लें.
  3. इसके लिए आप चाहें तो मिक्सर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे लस्सी जल्दी और स्मूद बनती है.
  4. जब लस्सी अच्छी तरह झागदार हो जाए, तो उसमें इलायची पाउडर और बर्फ के टुकड़े डालें और गिलास में निकाल लें.
  5. असली पंजाबी स्टाइल देने के लिए ऊपर से मलाई या सफेद मक्खन डालना बिल्कुल न भूलें. इससे लस्सी का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है और यह बिल्कुल ढाबा स्टाइल लगती है.

लस्सी को फ्लेवर देने के लिए डाल सकते हैं ये चीजें 

Advertisement

अगर आप अपने मेहमानों को कुछ अलग परोसना चाहते हैं और सिंपल सफेद लस्सी उनको सर्व नहीं करना चाहते हैं. तो आप लस्सी को फ्लेवर देने के लिए आप उसमें गुलाब जल, मैंगो, केसर या ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं. इससे लस्सी का टेस्ट और कलर दोनों ही चेंज हो जाएंगे और पीने में भी बहुत मजेदार लगेगी. गर्मियों में खासतौर पर लोग आम वाली लस्सी बनाकर पीते हैं, क्योंकि यह शरीर को ठंडक भी देती हैं और इसे पीने से मैंगों का जो फ्लेवर आता है, वो भी नॉर्मल लस्सी से अलग होता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement