Jowar Roti Recipe: गर्मियों में ऐसे खाने की जरूरत होती है जो आसानी से पच जाए और डाइजेशन के लिए भी अच्छा हो. ऐसे में ज्वार की रोटी बेहतर ऑप्शन मानी जाती है क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है. यह ग्लूटेन-फ्री होती है, इसलिए जिन लोगों को गेहूं खाने से पेट में भारीपन या गैस की समस्या होती है, उनके लिए यह काफी फायदेमंद है. ज्वार में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है. यह रोटी हेल्दी होने के साथ-साथ खाने में भी काफी टेस्टी लगती है.
लेकिन कई बार ज्वार की रोटी सही से नहीं बन पाती. आज हम आपको ज्वार की रोटी बनाने का ऐसा तरीका बताएंगे, जिससे आपकी ज्वार की रोटी भी गेहूं की तरह नरम और मुलायम बनेगी और लंबे समय तक सॉफ्ट रहेगी. तो आइए जानते हैं कि ज्वार की सॉफ्ट रोटी कैसे बनाई जाती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप ज्वार का आटा
1 बड़ा चम्मच घी (आधा पानी में डालने के लिए और आधा आटा गूंथने के लिए)
नमक स्वादानुसार
पानी जरूरत अनुसार
ज्वार की रोटी बनाने का तरीका