scorecardresearch
 

Instant Kheer In Pressure Cooker: बिना चावल भिगोए कुकर में सिर्फ 15 मिनट में बनाएं गाढ़ी-मलाईदार खीर, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन

Instant Kheer In Pressure Cooker: अगर आपका अचानक मीठा खाने का मन हो तो आप कुकर में खीर बनाकर खा सकते हैं. बिना चावल भिगोए प्रेशर कुकर में सिर्फ 15 मिनट में रबड़ी जैसी गाढ़ी और मलाईदार खीर बना सकते हैं.

Advertisement
X
खीर को गाढ़ा और क्रीमी बनाने के लिए मिल्क पाउडर डालना होता है. (Photo: ITG)
खीर को गाढ़ा और क्रीमी बनाने के लिए मिल्क पाउडर डालना होता है. (Photo: ITG)

Instant Kheer In Pressure Cooker: कुछ ऐसी पारंपरिक मिठाइयां होती हैं, जिनका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. उनमें से एक खीर है. दूध और चावल का ये कॉम्बिनेशन इतना क्रीमी और टेस्टी लगता है कि एक ही चम्मच में दिल खुश हो जाता है. लेकिन ट्रेडिशनल तरीके से खीर बनाने में काफी समय लग जाता है. चावल भिगोना, दूध को देर तक पकाना और फिर खीर को गाढ़ा करना... इन सबके लिए वक्त चाहिए और आजकल की भागती दौड़ती जिंदगी में इतना समय निकाल पाना लोगों के लिए बहुत ही मुश्किल हो जाता है. 

ऐसे में अगर अचानक कुछ मीठा खाने का मन हो और आपके पास ज्यादा समय न हो तो क्या करें? परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप सिर्फ 15 मिनट में ऐसी क्रीमी और मलाईदार खीर बना सकते हैं, जिसका टेक्सचर बिल्कुल रबड़ी जैसा लगेगा. इस इंस्टेंट खीर की खास बात ये है कि इसमें चावल को घंटों भिगोने की जरूरत नहीं है. यहां तक कि अगर आपके पास चावल भिगोने का भी समय नहीं है तो भी आप इसे बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं जानते हैं कैसे कुकर में झटपट मलाईदार खीर बना सकते हैं.

इंस्टेंट खीर बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • चावल- 1 कप
  • दूध- करीब 2.5 से 3 लीटर
  • हरी इलायची- 4-5
  • मिल्क पाउडर- 4-5 बड़े चम्मच
  • चीनी- स्वादानुसार
  • केसर- थोड़े से धागे
  • काजू- 2 बड़े चम्मच
  • बादाम- 2 बड़े चम्मच
  • पिस्ता- 1 बड़ा चम्मच
  • किशमिश- 1 बड़ा चम्मच
  • गुलाब की पंखुड़ियां- थोड़ी सी

बनाने का तरीका:

1. सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धो लें. अगर आपके पास समय है तो इसे करीब 15 मिनट के लिए भिगो सकते हैं, लेकिन समय की कमी होने पर इसे बिना भिगोए भी बनाया जा सकता है. धुले हुए चावल को कुकर में डाल दें.

2. अब इसमें 4-5 हरी इलायची हल्की सी तोड़कर डालें और करीब 1 लीटर दूध डाल दें. कुकर को बंद करके मीडियम आंच पर करीब 4-5 सीटी आने तक पकाएं.

3. जब तक कुकर में चावल और दूध पक रहे हैं, तब तक आप दूसरे काम निपटा सकते हैं. इसके लिए काजू, बादाम और पिस्ता को हल्का सा कूट या काटकर तैयार कर लें.

Advertisement

4. कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने के बाद ढक्कन खोलें. अब आपको दिखाई देगा कि चावल अच्छी तरह गल चुके हैं. भाप खुद निकालने की गलती ना करें. 

5. अब कुकर में करीब 1.5 से 2 लीटर दूध और डालें. चावल को कलछी या मैशर की मदद से हल्का मैश कर दें. इससे चावल दूध के साथ अच्छी तरह मिल जाएंगे और खीर का टेक्शचर ज्यादा क्रीमी बनेगा.

6. अब इस रेसिपी का सबसे खास स्टेप आता है. करीब 4-5 चम्मच मिल्क पाउडर लें और उसमें थोड़ा ठंडा दूध डालकर अच्छी तरह घोल लें. ध्यान रखें कि इसमें गांठें न रहें. इस मिश्रण को खीर में डालकर अच्छी तरह मिला दें.

7. मिल्क पाउडर डालने से खीर जल्दी गाढ़ी होती है और इसका टेक्शचर ज्यादा मलाईदार और क्रीमी बनता है. यही इस इंस्टेंट खीर को खास बनाता है.

8. अब इसमें स्वाद के हिसाब से थोड़े केसर के धागे और चीनी डालें. आप मिठास अपने स्वाद के मुताबिक कम या ज्यादा रख सकते हैं. खीर को करीब 5 मिनट और पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें.

9. जब खीर अच्छी तरह गाढ़ी और क्रीमी हो जाए तो इसमें कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश डाल दें. चाहें तो ऊपर से कुछ गुलाब की पंखुड़ियां भी डाल सकते हैं. इससे खीर का स्वाद और लुक दोनों शानदार हो जाएंगे.

Advertisement

10. आप इस खीर को गर्मागर्म भी सर्व कर सकते हैं या कुछ देर ठंडा करके भी खा सकते हैं. यानी जब भी अचानक मीठा खाने का मन करे, लंबी तैयारी के बिना सिर्फ 15 मिनट में मलाईदार और रबड़ी जैसी खीर तैयार हो जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement