scorecardresearch
 

Indori Poha Recipe: नाश्ते में ट्राई करें MP का मशहूर इंदौरी पोहा, स्वाद ऐसा कि बाजार का नाश्ता भूल जाएंगे

Indori Poha Recipe: अगर आप नाश्ते में कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको घर पर इंदौरी पोहा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे. मध्य प्रदेश का इंदौरी पोहा अपने खास स्वाद की वजह से दुनियाभर में मशहूर है.

Advertisement
X
इंदौरी स्टाइल में घर पर बनाएं पोहा, एक बार खाने के बाद बार-बार बनाने का करेगा मन (Photo- Getty Image)
इंदौरी स्टाइल में घर पर बनाएं पोहा, एक बार खाने के बाद बार-बार बनाने का करेगा मन (Photo- Getty Image)

 Indori Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन की सबसे जरूरी शुरुआत होती है. अगर सुबह बेहतर नाइस समय ऐसे नाश्ते की जरूरत होती है जो हेल्दी और टेस्टी तो हो ही साथ ही जिसे कम समय में आसानी से बनाया जा सके. इंदौरी पोहा ऐसा ही एक ऑप्शन है. अपने खास स्वाद के लिए मशहूर यह पोहा प्याज, हरी मिर्च, मूंगफली, इंदौरी सेव और अनार से बनाया जाता है. हल्का होने की वजह से यह आसानी से पच जाता है और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है. आज इस खबर में हम आपको इंदोरी पोहा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

इंदौरी पोहा बनाने के लिए क्या-क्या चीजें चाहिए 

2 कप मोटा पोहा

1 प्याज

हरी मिर्च

आधा कप मूंगफली

आधा छोटा चम्मच राई, सौंफ, हल्दी पाउडर

5-6 करी पत्ता

जीरावन मसाला

1 छोटा चम्मच चीनी

नमक

नींबू

दो चम्मच तेल

धनिया पत्ता

इंदौरी सेव

अनार के दाने

इंदौरी पोहा बनाएं कैसे?

  1. सबसे पहले पोहे को एक छलनी में डालकर हल्के हाथ से साफ पानी से धो लें. ध्यान रखें कि पोहे को पानी में भिगोकर नहीं रखना है, बस हल्का गीला करना है. 
  2. अब इसमें नमक और 1 छोटा चम्मच चीनी मिलाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें.  इससे पोहा खिला-खिला बनेगा. 
  3. एक कढ़ाही में 2 चम्मच तेल गरम करें. इसमें आधा कप मूंगफली डालकर सुनहरा होने तक भूनें और फिर एक प्लेट में निकाल लें. 
  4. उसी तेल में आधा छोटा चम्मच राई, सौंफ और 5-6 करी पत्ते डालें.  
  5. जब राई चटकने लगे, तब इसमें बारीक कटा हुआ 1 प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें. 
  6. अब इसमें आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर डालकर मिलाएं. 
  7. भीगा हुआ पोहा कढ़ाही में डालें और हल्के हाथों से चलाएं ताकि मसाले अच्छी तरह मिल जाएं.  
  8. कढ़ाही को ढक्कन से ढककर 2-3 मिनट के लिए गैस को कम कर पकने दें. 
  9. अब गैस बंद कर दें. ऊपर से ताजा नींबू का रस निचोड़ें और कटा हुआ धनिया पत्ता डालें. 
  10. पोहे को एक प्लेट में निकालें. ऊपर से तली हुई मूंगफली, इंदौरी सेव, जीरावन मसाला और अनार के दाने डालकर गर्मागर्म परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement