Ragi Atta Bread Recipe: ब्रेड हमारे डेली डाइट का अहम हिस्सा बन चुकी है और यह बेहद आसानी से मार्केट में मिल जाती है. लेकिन आप चाहें तो घर पर बेहद आसानी से मार्केट की तुलना में ज्यादा हेल्दी और शुद्ध ब्रेड बना सकते हैं. आज हम आपको घर पर रागी के आटे से हेल्दी ब्रेड बनाना बताएंगे, जिसे आप बेहद आसानी से बना सकते हैं. रागी (फिंगर मिलेट) फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है.
सबसे खास बात यह है कि इस ब्रेड में मैदा का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं होता, इसलिए यह हेल्दी डाइट फॉलो करने वालों के लिए भी बेहतर ऑप्शन है. आइए जानते हैं घर पर रागी के आटे का ब्रेड कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1½ कप रागी का आटा
3 बड़े चम्मच इसबगोल
1½ छोटा चम्मच ड्राई एक्टिव यीस्ट
½ छोटा चम्मच नमक
2 छोटे चम्मच चीनी
2 बड़े चम्मच तेल
2 कप गुनगुना पानी
ऊपर से लगाने के लिए दूध (ऑप्शनल)
सफेद तिल (ऑप्शनल)
बेक होने के बाद लगाने के लिए मक्खन (ऑप्शनल)
स्टोर करने का तरीका
रागी ब्रेड को एयरटाइट कंटेनर में भरकर 2–3 दिन तक कमरे के तापमान पर रखा जा सकता है. अगर ज्यादा दिनों तक रखना चाहते हैं तो इसे 1 हफ्ते तक फ्रिज में या 2 महीने तक फ्रीजर में स्टोर कर सकते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान