scorecardresearch
 

Homemade Bilona Desi Ghee: घर पर बनाएं बाजार में ₹2500 किलो मिलने वाला बिलोना देसी घी, तरीका इतना आसान कि हर कोई कर सकता है ट्राई

Homemade Bilona Desi Ghee: अगर आप बाजार में ₹2500 किलो मिलने वाला शुद्ध बिलोना देसी घी खरीदने की बजाय घर पर बनाना चाहते हैं, तो ये आसान तरीका आपके काम आएगा. आज हम आपको मलाई से पारंपरिक बिलोना विधि में क्रिस्टल क्लियर और खुशबूदार देसी घी बनाने का पूरा प्रोसेस बताने वाले हैं.

Advertisement
X
घर पर बिलोना घी बनाने के लिए आपको मलाई को पहले अच्छे से ठंडा करना होगा. (Photo: ITG)
घर पर बिलोना घी बनाने के लिए आपको मलाई को पहले अच्छे से ठंडा करना होगा. (Photo: ITG)

How To Make Bilona Desi Ghee At Home: बाजार में मिलने वाले देसी घी की कीमत दिन-ब-दिन आसमान छू रही है. खासकर जब बात शुद्ध बिलोना देसी घी की आती है, तो इसकी कीमतों को सुनकर लोग चौंक जाते हैं. आजकल शुद्ध बिलोना देसी घी की कीमत ₹2000 से ₹2500 प्रति किलो तक पहुंच गई है. ऐसे में हर किसी के लिए इसे खरीदना बहुत मुश्किल होता है. अगर आप बिना मिलावट वाला, खुशबूदार और पारंपरिक तरीके से बना बिलोना देसी घी खाना चाहते हैं, तो परेशान ना हों. 

शुद्ध बिलोना घी को घर पर भी आसानी से तैयार किया जा सकता है. सोशल मीडिया पर एक होम शेफ ने घर पर शुद्ध बिलोना देसी घी बनाने का आसान तरीका शेयर किया है, जिसमें दूध की मलाई से मक्खन निकालकर पारंपरिक अंदाज में घी तैयार किया जाता है. खास बात ये है कि घर पर बना बिलोना घी बिल्कुल क्रिस्टल क्लियर और हल्के पीले रंग का बनता है. चलिए जानते हैं घर पर बिलोना घी बनाने का आसान तरीका.

सबसे पहले इकट्ठा करें मलाई
बिलोना देसी घी बनाने के लिए रोजाना उबले हुए दूध के ऊपर जमने वाली मलाई को अलग निकालते रहें. अगर रोज ज्यादा दूध नहीं आता है तो मलाई को किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में स्टोर करते रहें. जब अच्छी मात्रा में मलाई इकट्ठा हो जाए उसके बाद ही घी बनाना शुरू करें.

बनाने का आसान तरीका

1. शुद्ध बिलोना देसी घी निकालने से पहले मलाई का अच्छी तरह ठंडा होना जरूरी है. इसके लिए मलाई को कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दें. ठंडी मलाई से मक्खन जल्दी और अच्छी मात्रा में निकलता है.

2. अब ठंडी मलाई को फूड प्रोसेसर या मथनी में डालकर मथें. शुरुआत में मलाई को बिना पानी के चलाएं. जब जरूरत महसूस हो तब बाद में थोड़ा-सा ठंडा पानी मिला सकते हैं. कुछ देर मथने के बाद मलाई से मक्खन अलग होकर ऊपर आ जाएगा और नीचे छाछ जैसा पानी बच जाएगा.

3. इसके बाद मक्खन को निकालकर हल्के हाथों से दबाकर उसका एक्स्ट्रा पानी निकाल दें.

4. अब निकाले गए मक्खन को मोटे तले की कड़ाही में डालें और धीमी आंच पर पकाना शुरू करें. इस दौरान बीच-बीच में चलाते रहें ताकि मक्खन तले में चिपके नहीं. अगर आप चलाएंगे नहीं तो मक्खन कड़ाही में चिपक जाएगा.

Advertisement

5. आप देखेंगे धीरे-धीरे मक्खन का रंग बदलने लगेगा और घी अलग दिखाई देने लगेगा.

6. जब घी पूरी तरह साफ दिखाई देने लगे और नीचे मौजूद दूध के कण हल्के सुनहरे-भूरे रंग के हो जाएं, तब गैस बंद कर दें. यही संकेत है कि घी अच्छी तरह तैयार हो चुका है.

7. अब गर्म घी को स्टील की बहुत बारीक छलनी से छानकर कांच या स्टील के साफ बर्तन में भर लें. गलती से भी प्लास्टिक की छलनी का इस्तेमाल न करें क्योंकि गर्म घी से वो खराब हो सकती है.

8. अगर घी देसी गाय के दूध से बनाया गया है तो उसका रंग हल्का पीला दिखाई दे सकता है. ये रंग दूध में मौजूद नेचुरल कैरोटीन की वजह से होता है और इसे अक्सर देसी गाय के घी की एक पहचान माना जाता है.

घर पर बिलोना घी बनाने के फायदे

  • आपको घर पर ही बिना मिलावट वाला शुद्ध घी मिलता है.
  • बाजार के महंगे घी पर खर्च कम हो सकता है.
  • स्वाद और खुशबू बिल्कुल पारंपरिक पुराने जमाने वाले घी जैसी होती है.
  • मलाई का पूरा इस्तेमाल हो जाता है.

ध्यान रखें

  • अच्छी क्वालिटी के दूध और मलाई का ही इस्तेमाल करें.
  • पूरे प्रोसेस में साफ-सफाई का खास ध्यान रखें.
  • घी को हमेशा सूखे और साफ बर्तन में स्टोर करें.
  • घी हमेशा धीमी आंच पर पकाएं. इससे घी का स्वाद और खुशबू बेहतर आती है.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement