scorecardresearch
 

Milk Cake Recipe: बिना चीनी-बिना मावे के घर पर बनाएं हलवाई जैसा दानेदार 'मिल्क केक', बस दूध में मिलाएं ये 1 चीज; नोट करें सीक्रेट ट्रिक

Milk Cake Recipe: अगर आप भी मिल्क केक खाने के शौकीन हैं लेकिन चीनी और मावे की वजह से परहेज कर रहे हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए है परफेक्ट है. सिर्फ दूध और गुड़ की मदद से आप घर पर ही हलवाई जैसा दानेदार और मुंह में घुल जाने वाला मिल्क केक तैयार कर सकते हैं.

Advertisement
X
मिल्क केक को दानेदार बनाने के लिए दूध को हल्का फाड़ने की जरूरत पड़ती है. (Photo: ITG)
मिल्क केक को दानेदार बनाने के लिए दूध को हल्का फाड़ने की जरूरत पड़ती है. (Photo: ITG)

Milk Cake Recipe: मिल्क केक का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में मिठास घुलने लगती है. इसका दानेदार टेक्सचर और मुंह में जाते ही घुल जाने वाला स्वाद इसे सबसे पसंदीदा भारतीय मिठाइयों में से एक बनाता है. ऐसे में अक्सर लोग इसे बाजार से खरीदकर खाते हैं. लेकिन अगर हम कहे कि आप बाजार जैसा मिल्क केक घर पर आसानी से बना सकते हैं तो? जी हां, आप दानेदार और स्वादिष्ट मिल्क केक घर पर बना सकते हैं वो भी बिना चीनी और बिना किसी झंझट के. आज हम जो रेसिपी शेयर करने वाले हैं उसमें आपको मिल्क केक बनाने के लिए मावे या खोये की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. 

आज हम आपको सिर्फ दूध और गुड़ की मदद से बनने वाले दानेदार मिल्क केक की रेसिपी बताएंगे, जो स्वाद में किसी हलवाई की दुकान से कम नहीं लगेगा. एक छोटी-सी ट्रिक की मदद से दूध में वही दानेदार टेक्सचर तैयार किया जा सकता है, जो मिल्क केक की पहचान माना जाता है. चलिए जानते हैं कैसे बनाएं मिल्क केक.

इंग्रेडिएंट्स:

  • 1½ लीटर फुल क्रीम दूध
  • 200-220 ग्राम देसी गुड़ (कद्दूकस किया हुआ)
  • 2 बड़े चम्मच नींबू का रस
  • 2 बड़े चम्मच पानी
  • 1 बड़ा चम्मच देसी घी
  • 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

बनाने का तरीका:

1. मिल्क केक बनाने के लिए एक भारी तले की कड़ाही लें और उसमें दूध डालकर मीडियम आंच पर उबालें. दूध उबालते वक्त बीच-बीच में उसे चलाते रहें ताकि वो तले में न लगे.

2. दूध को तब तक पकाना है जब तक वो लगभग 25% तक गाढ़ा न हो जाए. साफ शब्दों में कहें तो इसे आधा नहीं करना है, सिर्फ थोड़ा गाढ़ा करना है.

3. इसके बाद एक कटोरी में नींबू का रस और पानी मिलाएं. अब गैस की आंच बिल्कुल धीमी कर दें और इस मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा करके दूध में डालें.

4. ध्यान रखें कि दूध को पूरी तरह फाड़ना नहीं है. बस हल्के-हल्के दाने बनने चाहिए. यही ट्रिक मिल्क केक को उसका खास टेक्सचर देती है.

5. जब दूध में हल्के दाने बन जाएं और थोड़ा पानी सूख जाए, तब आंच को कम कर दें और गुड़ डालें. गुड़ डालने के बाद लगातार चलाते रहें. आप देखेंगे कि जैसे ही आप गुड़ मिलाएंगे वैसे ही दूध का रंग और टेक्सचर बदलने लगेगा. ये वो स्टेज है जहां मिल्क केक जैसी दानेदार बनावट बनने लगती है.

Advertisement

6. जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो उसमें देसी घी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसे तब तक पकाएं जब तक ये कड़ाही ना छोड़ने लगे.

7. लेकिन ध्यान रखें कि इस मिश्रण को पूरी तरह सूखा नहीं करना है. इसका टेक्सचर थोड़ा-सा नमी वाला होना चाहिए.

8. एक प्लेट या ट्रे में हल्का घी लगाकर उसे ग्रीस कर लें. इसके बाद गर्म मिश्रण को इसमें डालकर बराबर फैला दें. अब इसे 5 मिनट के लिए ढककर रखें.

9. इसके बाद इसे पूरी तरह ठंडा होने दें और सेट होने के लिए रख दें. जब ये अच्छे से सेट हो जाए तब इसे मनचाहे आकार में काट लें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement