Awadhi Sultani Dal Recipe: बोरिंग दाल-चावल छोड़िए! लंच में बनाएं नवाबों वाली 'अवधी सुल्तानी दाल', उंगलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान!
अगर रोज की दाल से बोर हो गए हैं तो अवधी सुल्तानी दाल जरूर ट्राई करें. अरहर दाल, दही, क्रीम और खुशबूदार मसालों से बनी यह लखनऊ की मशहूर नवाबी डिश मलाईदार और स्मोकी स्वाद से भरपूर होती है, मेहमानों के लिए यह एक परफेक्ट शाही रेसिपी है. आइए आपको इसे घर पर बनाने का आसान तरीका बताते हैं.
Advertisement
X
अरहर की दाल को तूर की दाल भी कहा जाता है. (PHOTO:AI)
Awadhi Sultani Dal Recipe: रोजाना एक जैसी दाल खाकर मन भर जाता है और तब कुछ नया और लाजवाब खाने का मन करता है. खासकर जब अचानक घर पर मेहमान आ जाते हैं और समझ नहीं आता है कि उनके लिए क्या खास बनाएं.उस समय आप अवधी सुल्तानी दाल जरूर ट्राई कर सकते हैं. इस दाल को एक बार खाने के बाद आप शादी-पार्टी में मिलने वाली दाल को भूल जाएंगे, इस दाल का शाही टेस्ट इसे यूपी की फेमस डिशेज में शुमार करती है.
लखनऊ की नवाबी रसोई से निकली यह दाल अपने मलाईदार टेक्सचर, हल्के मसालों और स्मोकी फ्लेवर के लिए जानी जाती है. अरहर दाल, दही, क्रीम और खास मसालों से तैयार होने वाली यह डिश रोटी, नान या जीरा राइस के साथ बेहद समा बांध देती है. भले ही इसे अवधी सुल्तानी दाल कहा जाता है, मगर इसे आप अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं.
आइए आपको इस अवधी दाल की सीक्रेट रेसिपी बताते हैं, जिसे एक बार खाते ही आपके घरवाले बार-बार इसकी डिमांड करने लगेंगे और पड़ोसन तो रेसिपी पूछने आ जाएगी.
सबसे पहले भीगी हुई अरहर दाल को कुकर में डालें. उसके ऊपर नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और पानी मिलाएं.चार से पांच सीटी आने तक दाल को अच्छी तरह पकाएं.जब दाल नरम हो जाए तो उसे हल्का सा मैश कर लें.
दूसरी तरफ एक बाउल में दही, क्रीम और दूध डालकर अच्छी तरह फेंट लें. इसमें इलायची और लौंग पाउडर वाला मसाले मिला दें.
पकी हुई दाल को धीमी आंच पर रखें और उसमें तैयार दही-क्रीम वाला मिक्सर डालें. इसको आप हल्के हाथ से लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं.
इसको करीब पांच से सात मिनट तक पकाएं, फिर तड़के के लिए एक पैन में घी गर्म करें. इसमें जीरा, लहसुन, प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
आखिर में लाल मिर्च पाउडर डालें और तुरंत यह तड़का दाल में मिला दें. फिर दाल के बीच में पान का पत्ता रखें और उसके ऊपर स्मोकी फ्लेवर के लिए जलता हुआ दालचीनी का टुकड़ा रखें और ऊपर से थोड़ा घी डालें और तुरंत ढक्कन बंद कर दें.
आप चाहे तो कोयला भी रख सकते हैं, 5 मिनट तक दम दें. इससे दाल में शानदार धुएं की खुशबू आ जाएगी.
प्रो टिप्स
Advertisement
अगर आपको दाल ज्यादा गाढ़ी लगे तो थोड़ा दूध मिलाकर कंसिस्टेंसी एडजस्ट कर सकते हैं.
स्मोकी फ्लेवर के लिए दालचीनी के टुकड़े की जगह कोयले का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
ज्यादा शाही स्वाद के लिए ऊपर से थोड़ी और फ्रेश क्रीम भी डालकर सर्व कर सकते हैं.