scorecardresearch
 

Gud Thekua Recipe: बाजार के बिस्किट भूल जाएंगे! जब गेहूं के आटे और गुड़ से बनाएंगे खस्ता ठेकुआ, आसान है रेसिपी

Gud Thekua Recipe: गुड़ वाला ठेकुआ खाने में टेस्टी और कुरकुरा होता है. इसे गेहूं के आटे, गुड़, घी और नारियल की मदद से घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. आप इसे शाम की चाय के साथ या हल्की भूख लगने पर खा सकते हैं. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
घर में बनाएं गुड़ वाला ठेकुआ (Photo- ITG)
घर में बनाएं गुड़ वाला ठेकुआ (Photo- ITG)

Gud Thekua Recipe: मीठा खाने का मन हो तो जरूरी नहीं कि हर बार बाजार से मिठाई खरीदकर ही लाई जाए. घर में रखी कुछ आम चीजों से भी आप टेस्टी मिठाई तैयार कर सकते हैं. अगर आपको चाय के साथ कुछ मीठा और कुरकुरा खाना पसंद है तो गुड़ वाला ठेकुआ आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. गेहूं के आटे, गुड़, घी और नारियल से बनने वाला यह ठेकुआ खाने में काफी टेस्टी होता है. 

अक्सर लोग ठेकुआ को त्योहारों या खास मौकों पर बनाते हैं लेकिन आप इसे रोजाना खाने के लिए भी घर पर तैयार कर सकते हैं. इसे बनाना काफी आसान है और एक बार तैयार करने के बाद एयरटाइट डिब्बे में स्टोर भी किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं घर पर गुड़ वाला खस्ता ठेकुआ कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

2 कप गेहूं का आटा

आधा कप गुड़

2 बड़े चम्मच घी

2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल

आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर या कुटी हुई इलायची

1 छोटा चम्मच सौंफ

जरूरत के अनुसार पानी

तलने के लिए घी

गुड़ वाला ठेकुआ घर पर कैसे बनाएं?

  1. सबसे पहले गुड़ को हल्के गर्म पानी में डालकर कुछ देर के लिए भिगो दें. जब गुड़ अच्छी तरह पिघल जाए तो इसे छानकर अलग रख लें. अब इलायची को हल्का कूट लें और नारियल को कद्दूकस कर लें.
  2. इसके बाद एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें. इसमें कुटी हुई इलायची, सौंफ और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें गर्म करके पिघला हुआ घी डालें और आटे में अच्छी तरह मिलाएं. इससे ठेकुए में अच्छा स्वाद और कुरकुरापन आएगा.
  3. अब इसमें धीरे-धीरे छना हुआ गुड़ का पानी डालें और सख्त आटा गूंद लें. ध्यान रखें कि आटा ज्यादा नरम न हो. इसे लगभग10 मिनट के लिए ढककर रख दें. तय समय बाद आटे को एक बार फिर से अच्छी तरह गूंद लें और इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें.
  4. अब ठेकुए को आकार देने के लिए सांचे का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपके पास सांचा नहीं है, तो छन्नी की मदद से भी इसे डिजाइन दे सकते हैं.
  5. इसके बाद कड़ाही में घी गर्म करें और गैस की आंच धीमी रखें. तैयार ठेकुओं को गर्म घी में डालकर हल्के हाथों से पलटते हुए तलें. जब इनका रंग गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इन्हें निकाल लें. ठंडा होने के बाद ठेकुए कुरकुरे हो जाएंगे.
  6. इसके बाद इसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लें. हल्की भूख लगने पर या शाम की चाय के साथ बिस्किट की जगह इसे खा सकते हैं.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement