scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

24 घंटे सहा लेबर पेन, रोते तड़पते पत्नी ने बेटे को दिया जन्म, भावुक हुआ एक्टर, दिखाई लाडले की पहली झलक

actor omer shahzad welcomes son wife cried
  • 1/9

उमर शहजाद पाकिस्तानी सिनेमा के पॉपुलर मॉडल और एक्टर हैं. उमर इस समय लाइफ के हैप्पी फेज में हैं, क्योंकि वो पापा बन गए हैं. 

actor omer shahzad welcomes son wife cried
  • 2/9

उमर शहजाद की पत्नी और पाकिस्तान की पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर शानजे लोधी ने बेटे को जन्म दिया है. कपल ने एक जॉइंट पोस्ट शेयर करके फैंस संग गुड न्यूज शेयर की. 

actor omer shahzad welcomes son wife cried
  • 3/9

कपल ने अस्पताल से कई तस्वीरें साझा की हैं. शानजे हॉस्पिटल के बेड पर नजर आ रही हैं. पति-पत्नी दोनों अपने न्यूलीबॉर्न बेबी को गोद में थामे दिखाई दिए. पेरेंट्स बनने की खुशी दोनों के चेहरों पर साफ नजर आई. 

Advertisement
actor omer shahzad welcomes son wife cried
  • 4/9

शानजे और उमर शहजाद ने अपने नन्हे बेटे की पहली झलक भी फैंस को दिखा दी है. हालांकि, उन्होंने अपने नन्हे राजकुमार का चेहरा रिवील नहीं किया है. 

actor omer shahzad welcomes son wife cried
  • 5/9

नन्हे बेटे संग अस्पताल से तस्वीरें शेयर करते हुए शानजे ने ये भी बताया कि बेटे को जन्म देने से पहले उन्होंने करीब 24 घंटे लेबर पेन झेला. वो खूब रोईं, लेकिन ऊपरवाले ने उन्हें हिम्मत दी. 
 

actor omer shahzad welcomes son wife cried
  • 6/9

शानजे ने लिखा- 24 घंटे का लेबर पेन, आंसू, दुआएं और एक ऐसी ताकत जो हमें पहले कभी नहीं महसूस नहीं हुई थी. एक ऐसा सफर, जिसने मुझे शारीरिक रूप से परखा और मेरे पति के दिल को ऐसी खुशियों से भर दिया, जिसे वो कभी शब्दों में बयां नहीं कर सकते. 

actor omer shahzad welcomes son wife cried
  • 7/9

'मैंने अपने अंदर सबसे गहरी ताकत पाई, जिसके बारे में मुझे कभी पता नहीं था. मेरे पति हर पल मेरे साथ खड़े रहे. आखिरकार हमने उस नन्हे चमत्कार को अपनी बांहों में थामा, जिसका हम इंतजार कर रहे थे. उस एक पल में सारा दर्द गायब हो गया... हमारा दिल प्यार से भर गया. अल्लाह का शुक्र है. 

actor omer shahzad welcomes son wife cried
  • 8/9

शानजे और उमर शहजाद ने अपने बेटे का नाम भी रिवील कर दिया है. कपल ने अपने नन्हे प्रिंस का नाम इस्माईल (Ismail) रखा है. बेटे के जन्म पर कपल को फैंस और सेलेब्स से ढेरों बधाइयां और दुआएं मिल रही हैं. 
 

actor omer shahzad welcomes son wife cried
  • 9/9

बता दें कि एक्टर उमर शहजाद ने शानजे लोधी से साल 2025 में शादी रचाई थी. कपल की शादी इंटीमेट तरीके से हुई थी. शादी के 1 लगभग डेढ़ साल बाद उनकी जिंदगी में नन्हे मेहमान की एंट्री हुई है. बेटे के जन्म से दोनों काफी खुश हैं. 

(Photos Credit: Instagram @shanzayylodhii)

Advertisement
Advertisement
Advertisement