Bread Upma Recipe: सूजी का उपमा तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन क्या कभी ब्रेड उपमा खाया है. यह डिश खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ झटपट तैयार भी हो जाती है. सरसों, करी पत्ता, दही और मसालों के साथ बनने वाला यह ब्रेड उपमा स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होता है. इसे आप सुबह के नाश्ते या शाम के हल्के स्नैक के रूप में आसानी से बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि ब्रेड उपमा कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
ब्रेड उपमा बनाने के लिए
9–10 ब्रेड स्लाइस (हल्का सेंकी हुई और टुकड़ों में कटी)
2 बड़े चम्मच तेल
1 छोटा चम्मच सरसों
1 बड़ा चम्मच साबुत उड़द दाल
1 बड़ा चम्मच चना दाल
1 टहनी करी पत्ता
1 इंच अदरक (बारीक कटा हुआ)
2–3 हरी या लाल मिर्च (बारीक कटी हुई)
2 मीडियम साइज के प्याज (कटे हुए)
2 मीडियम साइज के टमाटर (कटे हुए)
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
½ छोटा चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर
2½ बड़े चम्मच दही
¾ कप पानी
स्वादानुसार नमक
सजाने के लिए ताजा हरा धनिया
ड्राई फ्रूट्स फ्राई करने के लिए
1 बड़ा चम्मच घी
10–12 काजू
2 बड़े चम्मच मूंगफली
ब्रेड उपमा बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान