Litti Chokha Recipe: अगर आप रोज-रोज एक जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं और कुछ देसी व टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो बिहार का फेमस लिट्टी-चोखा आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. सत्तू से भरी हुई लिट्टी और धुएं की खुशबू वाला चोखा खाने में बेहद टेस्टी लगता है. खास बात यह है कि आप इसे आसानी से घर पर भी बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि घर पर बाजार जैसा लिट्टी-चोखा कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
आटा गूंथने के लिए
1½ कप गेहूं का आटा
⅓ कप दरदरा गेहूं का आटा (दलिया पाउडर)
नमक स्वादानुसार
1 बड़ा चम्मच तेल
जरूरत के अनुसार पानी
स्टफिंग के लिए
½ कप सत्तू
1 मीडियम साइज प्याज (बारीक कटा हुआ)
2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 इंच अदरक (बारीक कटा हुआ)
2-3 लहसुन की कलियां (बारीक कटी हुई)
2 बड़े चम्मच हरा धनिया
नमक स्वादानुसार
1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
1 बड़ा चम्मच अचार का मसाला
चोखा बनाने के लिए
1 बैंगन
4 टमाटर
2 आलू
2-4 लहसुन की कलियां
½ इंच अदरक (बारीक कटा हुआ)
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया
1½ बड़ा चम्मच सरसों का तेल
नमक स्वादानुसार
इन बातों का रखें ध्यान
लिट्टी का स्वाद बढ़ाने के लिए दरदरे आटे का इस्तेमाल करें.
चोखे में भुना हुआ आलू डालने से उसका टेक्सचर बेहतर होता है.
अगर आप ओवन में लिट्टी बना रहे हैं तो आटे में थोड़ा बेकिंग सोडा मिला सकते हैं.
बेहतर स्वाद के लिए बढ़िया क्वालिटी के अचार के मसाले का इस्तेमाल करें.
लिट्टी को घी में डुबोकर खाने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.