Dal Bhaat Chokha Recipe: दाल-भात-चोखा भारत का एक पारंपरिक देसी खाना है, जिसे खासकर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़े चाव से खाया जाता है. जब कुछ हल्का, टेस्टी और घर जैसा खाना खाने का मन होता है तो सबसे पहले दाल-भात-चोखा का ही ख्याल आता है. सादगी से भरपूर यह डिश बनाने में आसान होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होती है.
अगर आपका भी मन घर का सादा लेकिन टेस्टी खाना खाने का है तो दाल-भात-चोखा एक बेहतरीन ऑप्शन है. आइए जानते हैं इसे घर पर आसानी से कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
दाल के लिए
1 कप तूर (अरहर) की दाल
3 कप पानी
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
स्वादानुसार नमक
भात (चावल) के लिए
1 कप बासमती या कोई भी चावल
2 कप पानी
1/4 छोटा चम्मच नमक (ऑप्शनल)
चोखा के लिए
1 मीडियम साइज का उबला हुआ बैंगन या आलू
1 बड़ा उबला हुआ टमाटर
1 मीडियम साइज का बारीक कटा प्याज
1 हरी मिर्च (बारीक कटी)
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
नमक स्वादानुसार
इन बातों का रखें ध्यान