scorecardresearch
 

Aloo Uttapam Recipe: आलू की पूरी तो रोज खाते हैं, अब नाश्ते में ट्राई करें आलू उत्तपम, रेसिपी है बेहद आसान

Aloo Uttapam Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो साउथ इंडियन डिश आलू उत्तपम आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
साउथ इंडियन डिश आलू उत्तपम बनाने का आसान तरीका (Photo-ITG)
साउथ इंडियन डिश आलू उत्तपम बनाने का आसान तरीका (Photo-ITG)

Aloo Uttapam Recipe: भारतीय खाने में अगर किसी सब्जी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है तो वो है आलू. आपने अब तक आलू से बनी कई तरह की डिशेज खाई होंगी. लेकिन आप रोजाना के खाने से हटके कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो साउथ इंडियन स्वाद से भरपूर आलू उत्तपम आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. डोसा बैटर और मसालेदार आलू की स्टफिंग से तैयार होने वाला यह उत्तपम बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आता है.

खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं घर पर टेस्टी आलू उत्तपम कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
2 कप डोसा बैटर (आप बाजार से भी ले सकते हैं या घर पर बना सकते हैं)
2-3 उबले हुए आलू (अच्छी तरह से मैश किए हुए)
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 छोटा टुकड़ा अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
2 चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
1/2 चम्मच राई (सरसों के दाने)
1/2 चम्मच जीरा
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
तेल जरूरत के अनुसार 

आलू उत्तपम कैसे बनाते हैं?

  1. आलू उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा-सा तेल गरम करें. इसमें राई और जीरा डालें. जब राई चटकने लगे तो इसमें बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
  2. अब इसमें हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद मैश किए हुए आलू और स्वादानुसार नमक डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. आखिर में हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें. आपका आलू का मसाला तैयार है.
  3. अब एक नॉन-स्टिक तवा मीडियम आंच पर गरम करें और उस पर थोड़ा-सा तेल लगाकर चिकना कर लें. तवे पर एक कलछी डोसा बैटर डालें और उसे गोल आकार में थोड़ा मोटा फैलाएं.
  4. इसके ऊपर तैयार आलू का मसाला समान रूप से फैलाएं. फिर बारीक कटे टमाटर डालें और ऊपर से थोड़ा-सा हरा धनिया छिड़क दें.
  5. उत्तपम के किनारों पर थोड़ा-सा तेल डालें और इसे मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकाएं. इसके बाद इसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी 1-2 मिनट तक अच्छी तरह सेक लें.
  6. अब आपका टेस्टी और गरमागरम आलू उत्तपम तैयार है. इसे नारियल की चटनी, सांभर या टोमैटो केचप के साथ परोसें. 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement