scorecardresearch
 

Soya Egg Chilla Recipe: नाश्ते में ट्राई करें सोया-अंडा चीला, खाने में लाजवाब और बनाना में है आसान

Soya Egg Chilla Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में हाई प्रोटीन और आसानी से बनने वाला नाश्ता ढूंढ रहे हैं तो सोया-अंडा चीला आपके लिए परफेक्ट हो सकता है. आज इस खबर में हम आपको सोया-अंडा चीला बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से तैयार कर सकते है.

Advertisement
X
सुबह के नाश्ते में बनाएं हाई प्रोटीन सोया-अंडा चीला, मिनटों में होगा तैयार (Photo- Adobe stock)
सुबह के नाश्ते में बनाएं हाई प्रोटीन सोया-अंडा चीला, मिनटों में होगा तैयार (Photo- Adobe stock)

Soya Egg Chilla Recipe: सुबह का नाश्ता दिन की अच्छी शुरुआत के लिए बहुत जरूरी माना जाता है. अगर आप नाश्ते में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो हेल्दी और टेस्टी होने के साथ-साथ जल्दी भी बन जाए तो सोया और अंडे से बना चीला आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. यह डिश प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है, जिससे पेट देर तक भरा रहता है और शरीर को अच्छी एनर्जी मिलती है. अच्छी बात यह है कि इसे सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं कि सोया-अंडा चीला कैसे बनाया जाता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

100 ग्राम सोया चंक्स

2 अंडे

1 प्याज, बारीक कटा हुआ

50 ग्राम गाजर, बारीक कटी हुई

1/4 चम्मच करी पत्ते

2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई

1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर

1/4 चम्मच हल्दी

1/4 चम्मच गरम मसाला

कुछ हरे करी पत्ते, बारीक कटे हुए

2 चम्मच तेल

सोया-अंडा चीला कैसे बनाया जाता है? 

  1. सबसे पहले सोया चंक्स को पानी में उबालकर या स्टीम करके नरम कर लें, फिर पानी निकालकर अलग रख दें.
  2. अब मिक्सर में हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर पीस लें.
  3. इसके बाद एक बड़े बर्तन में उबले हुए सोया चंक्स डालें और उसमें 2 अंडे तोड़कर मिला दें.
  4. अब इसमें तैयार किया हुआ पेस्ट, सभी मसाले, कटा हुआ प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और हरा धनिया डालें.
  5.  फिर थोड़ा बेसन डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  6. अब एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर फैला लें. तैयार मिश्रण को पैन में डालकर गोलाकर फैला दें.
  7. गैस कम कर 5–7 मिनट तक एक तरफ से पकाएं. इसके बाद पलटकर दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें.
  8. जब चीला दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का कुरकुरा हो जाए तो गैस बंद कर दें.
  9. अब आपका हाई प्रोटीन अंडा-सोया चीला तैयार है. इसे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ गरमा-गरम परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement