Dahi Lauki Sabji Recipe: दही वाली लौकी की सब्जी एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे, जानें रेसिपी
Dahi Lauki Sabji Recipe: अगर आप गर्मियों में कुछ हल्का, स्वादिष्ट और हेल्दी खाना चाहते हैं तो दही वाली लौकी की सब्जी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. लौकी और दही से बनी यह सब्जी खाने में बेहद टेस्टी लगती है और शरीर को ठंडक देने में भी मदद करती है. आज हम आपको इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.
Advertisement
X
लौकी की लाजवाब दही वाली सब्जी गर्मियों के लिए है बेस्ट (Photo-ITG)
Dahi Lauki Sabji Recipe: गर्मियों के मौसम में लौकी खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. लौकी में पानी की मात्रा अधिक होती है जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है. आपने अब तक लौकी की कई तरह की सब्जी, रायता और कोफ्ते खाए होंगे. लेकिन क्या कभी लौकी की दही वाली सब्जी ट्राई की है. यह सब्जी खाने में काफी टेस्टी लगती है और इसे बड़ी आसानी से लंच या डिनर के लिए बनाया जा सकता है. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे. आइए जानते हैं कि लौकी की सब्जी कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 लौकी
1 छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
½ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
½ कप ताजा दही
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच गरम मसाला
बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता
तेल
नमक स्वादानुसार
दही वाली लौकी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छीलकर अच्छी तरह धो लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालकर तड़काएं. इसके बाद लौकी डालकर हल्का भून लें और नरम होने तक पकाएं. जब लौकी पक जाए तो उसे एक प्लेट में निकालकर अलग रख दें.
अब उसी कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालें और अदरक-लहसुन का पेस्ट भून लें. फिर इसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं.
इसके बाद फेंटा हुआ दही डालें और लगातार चलाते हुए पकाएं, ताकि दही फटे नहीं. जब मसालों से तेल अलग होने लगे, तब इसमें पकी हुई लौकी डाल दें.
अब जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिलाकर सब्जी को कुछ मिनट तक मीडियम गैस पर पकाएं. आखिर में ऊपर से बारीक कटी धनिया पत्ती डालें और गरमा-गरम रोटी या पराठे के साथ परोसें.