scorecardresearch
 

Sahjan Ki Sabji Recipe: सहजन की नॉर्मल सब्जी नहीं! लंच में ट्राई करें बेसन-दही की चटपटी मोरिंगा करी, रेसिपी है आसान

Sahjan Ki Sabji Recipe: सहजन, जिसे मोरिंगा के नाम से भी जाना जाता है, की आपने कई तरह की सब्जी खाई होगी लेकिन क्या कभी आपने इसकी बेसन और दही से बनी ग्रेवी वाली सब्जी खाई है. यह सब्जी खाने में काफी टेस्टी होती है और बनाने में भी आसान है. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
लंच में मिनटों में तैयार करें बेसन-दही वाली सहजन की सब्जी (Photo-ITG)
लंच में मिनटों में तैयार करें बेसन-दही वाली सहजन की सब्जी (Photo-ITG)

Sahjan Ki Sabji Recipe: सहजन की फली की सब्जी जितनी हेल्दी होती है, उतनी ही टेस्टी भी होती है. आमतौर पर लोग इसकी सांबर या रसेदार सब्जी बनाते हैं लेकिन क्या आपने कभी बेसन और दही की ग्रेवी से बनने वाली सहजन की सब्जी खाई है. बेसन का सोंधापन और दही की हल्की खटास इस सब्जी के जायके को दोगुना कर देती हैं.

खास बात यह है कि इसे आप बहुत आसानी से घर पर  लंच या डिनर में बना सकते हैं. अगर आप रोज के खाने से कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो दही-बेसन की ग्रेवी वाली सहजन की सब्जी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. आइए जानते हैं इस सब्जी को कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (4 लोग के लिए)

500 ग्राम सहजन
4 चम्मच बेसन
2 चम्मच दही
1 चम्मच लहसुन (कद्दूकस किया हुआ) 
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
2 चम्मच धनिया जीरा पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला
4 चम्मच तेल
2 टमाटर
1 चम्मच राई
1 चम्मच जीरा
1/2 चम्मच हींग
5-7 करी पत्ता
आवश्यकता अनुसार पानी
स्वाद अनुसार नमक
गार्निशिंग के लिए हरा धनिया

बेसन-दही की ग्रेवी वाली सहजन की सब्जी कैसे बनाते हैं?

  1. सबसे पहले मोरिंगा (सहजन) को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें और उसकी फलियों को मीडियम साइज के टुकड़ों में काट लें. 
  2. अब एक छोटे कुकर में सहजन के टुकड़े, थोड़ा नमक, हल्दी पाउडर और थोड़ा पानी डालकर 1 सीटी आने तक पका लें. इसके बाद कुकर को ठंडा होने दें. हल्दी डालने से सहजन का रंग अच्छा बना रहता है, खासकर जब कम समय में कुकर में उबालना हो.
  3. अब सब्जी के लिए मसाले की पेस्ट तैयार करें. इसके लिए एक कटोरी में लाल मिर्च पाउडर, धनिया-जीरा पाउडर, गरम मसाला, हल्दी पाउडर और थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं, ताकि स्मूद पेस्ट तैयार हो जाए.
  4. इसके बाद एक दूसरे बाउल में बेसन लें. इसमें थोड़ा हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालें और पानी मिलाकर पतला घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल में गुठलियां न रहें.
  5. अब कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें राई और जीरा डालें. फिर हींग, ताजी कुटी हुई लहसुन, लाल मिर्च की चटनी और अदरक-मिर्च की पेस्ट डालकर अच्छे से भूनें.
  6. इसके बाद बारीक कटे टमाटर और नमक डालें. अब तैयार की हुई मसाले वाली पेस्ट डालकर सभी चीजों को अच्छे से पकाएं. जब मसालों से तेल अलग होने लगे, तब इसमें उबला हुआ मोरिंगा डालें और हल्के हाथों से मिलाएं.
  7. अब इसमें थोड़ा गर्म पानी डालें और ढककर करीब 5 मिनट तक पकने दें, ताकि मसाले का स्वाद सहजन में अच्छी तरह समा जाए.
  8. इसके बाद तैयार किया हुआ बेसन का घोल डालें. ध्यान रखें कि बेसन डालने के बाद सब्जी को ज्यादा चलाना नहीं है. इसे ढककर मीडियम गैस पर 5-10 मिनट तक पकने दें.
  9. अंत में इसमें दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं. ऊपर से हरा धनिया डालें और गरमा-गरम सहजन की सब्जी को गरमा-गरम चावल या रोटी के साथ परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement