Ajwain Paratha Recipe: नाश्ते में 10 मिनट में बनाएं टेस्टी अजवाइन पराठा, खाने में है लाजवाब
Ajwain Paratha Recipe: अगर आप नाश्ते में कुछ टेस्टी और हल्का बनाना चाहते हैं तो अजवाइन पराठा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. अजवाइन का स्वाद पराठे को खास बनाता है और यह डाइजेशन में भी मदद करती है. खास बात यह है कि अजवाइन पराठा बहुत कम समय में आसानी से तैयार हो जाता है.
Advertisement
X
मिनटों में तैयार हो जाएगा क्रिस्पी अजवाइन पराठा (Photo- ITG)
Ajwain Paratha Recipe: अगर आप अपने दिन की शुरुआत हेल्दी और टेस्टी नाश्ते से करना चाहते हैं तो अजवाइन पराठे से बेहतर शायद ही कुछ होगा. अजवाइन में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं जो डाइजेशन को बेहतर बनाने के साथ-साथ ओवरऑल हेल्थ को भी बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. सुबह नाश्ते में इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और दिनभर शरीर में एनर्जी बनी रहती है.
खास बात यह है कि इस पराठे को आप बहुत कम समय में और कम सामान में आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसका क्रिस्पी और टेस्टी स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. आइए जानते हैं कि अजवाइन का हेल्दी और टेस्टी पराठा कैसे बनाया जाता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
2 कप आटा
1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
1/4 छोटा चम्मच कलौंजी
2 बड़ा चम्मच देसी घी या रिफाइंड (आटा गूंथने के लिए)
घी या रिफाइंड (जरूरत अनुसार सेंकने के लिए)
नमक स्वादानुसार
अजवाइन पराठा बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं के आटे को छानकर एक बड़े बाउल में डाल लें.
अब इसमें अजवाइन, कलौंजी और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
इसके बाद आटे में घी या रिफाइंड डालकर अच्छे से मिलाएं. फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. आटा तैयार होने के बाद उसे गीले सूती कपड़े से ढककर 10-15 मिनट के लिए अलग रख दें.
अब आटे को एक बार फिर हल्का सा गूंथ लें और उसकी बराबर लोइयां बना लें. इस बीच एक नॉनस्टिक तवा मीडियम गैस पर गर्म करने के लिए रख दें.
अब एक लोई लेकर उसे गोल या तिकोने आकार में बेल लें. तैयार पराठे को गर्म तवे पर डालें और कुछ सेकंड तक सेंकें. इसके बाद पराठे को पलट दें और ऊपर की तरफ घी या तेल लगाकर सेंकें.
पराठे को दोनों तरफ पलटते हुए तब तक सेंकें, जब तक वह सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए. इसी तरह सारी लोइयों से अजवाइन पराठे तैयार कर लें.
गरमा-गरम अजवाइन पराठे को सब्जी, दही या अचार के साथ परोसें.