scorecardresearch
 

रसोई की सिंक हो गई है जाम? तुरंत ना डालें केमिकल क्लीनर, आजमाएं ये आसान तरीके; बिना प्लंबर 5 मिनट में जाएगी खुल

किचन सिंक में पानी जमा होने और नाली से बदबू आने की समस्या से परेशान हैं? कई बार गलत ड्रेन क्लीनर का इस्तेमाल करने से पाइप खराब हो सकता है. ऐसे में कुछ आसान तरीकों से सिंक की नाली साफ करने की कोशिश कर सकते हैं. जानें बेकिंग सोडा का सही इस्तेमाल कैसे करें, नाली में जमा गंदगी और चिकनाई को कैसे हटाएं और किन गलतियों से बचें, ताकि पाइप को नुकसान न पहुंचे और किचन भी साफ रहे.

Advertisement
X
जाम सिंक खोलने के लिए लोग सीधा बेकिंग सोडा और सिरका डाल देते हैं. (Photo: ITG)
जाम सिंक खोलने के लिए लोग सीधा बेकिंग सोडा और सिरका डाल देते हैं. (Photo: ITG)

How To Unblock Kitchen Sink: रसोई में बर्तन धोते समय अगर सिंक का पानी धीरे-धीरे निकलने लगे या नाली से बदबू आने लगे, तो सबसे पहले दिमाग में यही आता है कि इसे कैसे साफ किया जाए. कई लोग तुरंत बाजार से मिलने वाला तेज केमिकल वाला ड्रेन क्लीनर ले आते हैं, तो कुछ लोग बेकिंग सोडा और सिरका डालकर नाली खोलने की कोशिश करते हैं. बहुत से लोग सीधे प्लंबर को फोन घुमा देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर तरीका हर तरह के ब्लॉकेज पर काम नहीं करता? गलत क्लीनर का बार-बार इस्तेमाल आपके किचन के पाइप को भी नुकसान पहुंचा सकता है.

दरअसल, किचन की नाली में सिर्फ खाने के छोटे टुकड़े ही नहीं, बल्कि तेल, चिकनाई, साबुन के अवशेष और पानी में मौजूद मिनरल्स भी धीरे-धीरे जमा होते रहते हैं. शुरुआत में पानी का बहाव थोड़ा धीमा होता है, लेकिन समय रहते सफाई न करने पर नाली पूरी तरह जाम हो सकती है. ऐसे में जरूरी है कि आप जानें कि किचन सिंक की सफाई के लिए कौन-सा तरीका कब अपनाना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए.

क्यों जाम हो जाता है सिंक?
बर्तन धोते समय तेल, घी, खाने के टुकड़े और साबुन के टुकड़े नाली में चले जाते हैं. धीरे-धीरे ये पाइप में जमा होकर पानी का रास्ता रोकने लगते हैं. खासकर तेल और चिकनाई पाइप में जमकर नाली जाम कर सकते हैं. जाम होने की वजह से सिंक से पानी धीरे-धीरे निकलने लगता है, जिसके 

Advertisement

1. बेकिंग सोडा और सिरका कितना असरदार?
नाली साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और सिरके का इस्तेमाल किया जाता है. इससे हल्की गंदगी ढीली हो सकती है, लेकिन जमी हुई गंदगी और चिकनाई इससे आसानी से साफ नहीं होती.

2. केमिकल ड्रेन क्लीनर इस्तेमाल करते समय रखें सावधानी: केमिकल क्लीनर कुछ तरह की ब्लॉकेज को हटाने में मदद करते हैं, लेकिन इनसे त्वचा, आंखों और पाइप को नुकसान पहुंच सकता है. इस्तेमाल से पहले इंस्ट्रक्शंस पढ़ें और दस्ताने पहनें. अलग-अलग क्लीनर या ब्लीच और एसिड को कभी न मिलाएं, क्योंकि जहरीली गैस निकल सकती है.

3. एंजाइम वाले क्लीनर भी कर सकते हैं इस्तेमाल: एंजाइम वाले ड्रेन क्लीनर नाली में फंसे खाने के टुकड़ों और गंदगी को धीरे-धीरे साफ करने में मदद करते हैं. लेकिन इनका असर तुरंत नहीं होता और पूरी तरह बंद नाली को खोलने में ये काम नहीं आते.

सिंक जाम हो जाए तो क्या करें?

  • सिंक की जाली में फंसा कचरा निकालें.
  • हल्की रुकावट को हटाने के लिए प्लंजर का इस्तेमाल करें.
  • जरूरत पड़ने पर ड्रेन स्नेक से सफाई करें.
  • अगर पानी बिल्कुल नहीं निकल रहा, तो प्लंबर को बुलाएं.
  • अगर पहले केमिकल डाल चुके हैं, तो उसमें कोई दूसरा क्लीनर न मिलाएं. पाइप खोलते समय भी ध्यान रखना चाहिए.

नाली जाम होने से बचाएंगी ये आदतें

Advertisement
  1. तेल और घी सिंक में न बहाएं.
  2. सिंक के छेद पर जाली लगाएं.
  3. बर्तन धोने के बाद छलनी साफ करें.
  4. पानी धीरे निकलने लगे, तो तुरंत चेक करें.

कब बुलाएं प्लंबर?
अगर नाली बार-बार जाम हो रही है, गंदा पानी वापस आ रहा है या घर के कई ड्रेन एक साथ धीमे हो गए हैं, तो प्लंबर से चेक कराएं. ऐसी समस्या पाइप में गहरी रुकावट या खराबी के कारण हो सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement