Kitchen Cleaning Tips: रसोई में साफ-सफाई का कितना भी ध्यान रख लें, लेकिन कुछ जगहें ऐसी होती हैं जहां गंदगी धीरे-धीरे अपनी जगह बना ही लेती है. आजकल किचन मॉड्यूलर हो गई हैं, जिनमें लगीं स्टील ट्रॉली भी धीरे-धीरे गंदी हो जाती हैं. इसमें रखे बर्तनों से टपकने वाला पानी, तेल के छींटे और नमी कई बार ट्रॉली पर जिद्दी दाग और जंग के निशान छोड़ देते हैं. शुरुआत में ये निशान छोटे दिखाई देते हैं, लेकिन समय के साथ पूरी ट्रॉली का लुक खराब कर देते हैं. ऐसे में लोग इन्हें हटाने के लिए महंगे क्लीनर खरीदते हैं या फिर ट्रॉली बदलने तक की सोचने लगते हैं.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद नमक और नींबू भी सफाई में काम आ सकते हैं? जी हां, इस घरेलू हैक की मदद से स्टील ट्रॉली पर लगे दाग साफ आसानी से साफ हो जाते हैं. यानी थोड़ी मेहनत और सही तरीके से सफाई करके पुरानी ट्रॉली को फिर से चमका सकते हैं.
सबसे पहले ट्रॉली को करें खाली
ट्रॉली की सफाई शुरू करने से पहले उसमें रखे सभी बर्तन, चम्मच, कटोरियां और दूसरे सामान बाहर निकाल लें. इससे ट्रॉली के कोनों और उन हिस्सों तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा, जहां आमतौर पर सफाई नहीं हो पाती है. इसके बाद किसी सूखे कपड़े से धूल और ऊपर जमी गंदगी हटा दें.
जंग और दाग वाली जगह पर डालें नमक
अब ट्रॉली के उन हिस्सों को देखें जहां पानी के निशान, ज़ंग या गंदगी जम गई है. इन जगहों पर सबसे पहले नमक छिड़का जाता है. नमक का हल्का खुरदरा टेक्शचर सफाई में मदद करता है. हालांकि, इसे बहुत जोर से रगड़ने से बचना चाहिए, ताकि स्टील पर खरोंच न आए.
नमक के ऊपर निचोड़ें नींबू का रस
नमक डालने के बाद उसके ऊपर नींबू का रस निचोड़ें. नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड कुछ तरह के दाग और जंग के हल्के निशान हटाने में मदद कर सकता है. नमक और नींबू का ये मिश्रण कुछ घंटों तक वहां पर लगा रहने दें.
कपड़े से साफ करें, फिर देखें फर्क
कुछ समय बाद मुलायम कपड़े या स्पंज की मदद से उस जगह को हल्के हाथों से साफ करें. इसके बाद साफ पानी से अच्छी तरह पोंछकर उसे पूरी तरह सुखा लें. इससे बचा हुआ नींबू और नमक भी हट जाएगा. ट्रॉली पर लगे हल्के दाग और गंदगी कम हो सकती है. हालांकि, अगर जंग काफी पुरानी है या स्टील खराब हो चुकी है, तो ये नुस्खा पूरी तरह असरदार नहीं होगा.
ट्रॉली को दोबारा गंदा और जंग लगने से कैसे बचाएं?
सिर्फ एक बार सफाई कर लेना काफी नहीं है. रसोई की ट्रॉली को लंबे समय तक साफ रखने के लिए कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है.