scorecardresearch
 

Halloween Room Decor: कम बजट में कमरे को दें भूतिया लुक, इन 5 DIY आइडियाज से घर पर ही बन जाएगा पार्टी वाला माहौल

हैलोवीन 2026 पर अपने कमरे को देना चाहते हैं डरावना लुक? इसके लिए महंगी डेकोरेशन खरीदने की जरूरत नहीं है. फेयरी लाइट्स, नकली मकड़ी के जाले, कद्दू, काले-नारंगी गुब्बारों और पुराने सफेद कपड़ों की मदद से घर में आसानी से स्पूकी माहौल बना सकते हैं.

Advertisement
X
कमरे को भूतिया तरीके से सजाएं. (PHOTO:AI)
कमरे को भूतिया तरीके से सजाएं. (PHOTO:AI)

Halloween Room Decor Ideas: हैलोवीन आते ही लोग डरावने कपड़े, मेकअप और अलग-अलग तरह की सजावट करने लगते हैं. हैलोवीन का मौका है, तो क्यों न इस बार अपने कमरे को भी थोड़ा डरावना और मजेदार लुक दिया जाए? हैलोवीन पर घर को सजाने के लिए महंगी चीजों की जरूरत नहीं है.

महंगी डेकोरेशन आइटम खरीदने की बजाय घर में मौजूद कुछ चीजों और छोटी-छोटी ट्रिक्स से आप अपने कमरे को एकदम स्पूकी लुक दे सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 आसान तरीके, जिनसे आपका कमरा हैलोवीन पार्टी के लिए तैयार हो जाएगा.

फेयरी लाइट्स से बनाएं डरावना माहौल

कमरे को हैलोवीन लुक देने के लिए फेयरी लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपके पास ऑरेंज, पर्पल या रेड रंग की लाइट्स हैं, तो उन्हें दीवार, खिड़की या बेड के आसपास लगाएं. हल्की रोशनी कमरे में डरावना लेकिन खूबसूरत माहौल बनाएगी.

मकड़ी के जालों से सजाएं दीवारें

हैलोवीन की सजावट मकड़ी के जालों के बिना अधूरी लगती है, इसके लिए बाजार में मिलने वाले नकली स्पाइडर वेब का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन्हें कमरे के कोनों, दरवाजों और खिड़कियों पर लगाएं. साथ में प्लास्टिक की छोटी मकड़ियां भी चिपका दें.

Advertisement

कद्दू से दें हैलोवीन टच

हैलोवीन पार्टी डेकोरेशन में कद्दू खासतौर पर इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए आप आप कमरे को सजाने के लिए डरावने मुंह वाले नकली कद्दू का इस्तेमाल कर सकते हैं. आर्टिफिशियल छोटे कद्दू लेकर उन्हें टेबल, शेल्फ या खिड़की के पास रख सकते हैं. चाहें तो कद्दू पर आंख, नाक और डरावनी मुस्कान बनाकर जैक-ओ-लैंटर्न जैसा लुक भी दे सकते हैं

काले और नारंगी गुब्बारों से सजाएं कमरा

अगर आप कम बजट में कमरे को सजाना चाहते हैं, तो काले और नारंगी रंग के गुब्बारे अच्छा ऑप्शन हैं. इन्हें दीवारों पर लगाएं या कमरे के एक कोने में गुच्छा बनाकर सजाएं. गुब्बारों पर मार्कर से डरावने चेहरे भी बना सकते हैं. इसके साथ ही कमरे में हल्की रेड लाइट जला दें, यह पूरा हैलोवीन फील देगी. 

पुराने कपड़ों और सफेद कपड़े से बनाएं भूत

घर में पड़े पुराने सफेद कपड़े या चादर से छोटे-छोटे भूत बना सकते हैं. कपड़े को किसी गोल चीज के ऊपर डालकर भूत का आकार दें और काले कागज से आंखें बनाकर चिपका दें. इन्हें कमरे के दरवाजे या खिड़की के पास लटकाने से सजावट में मजेदार स्पूकी टच आ जाएगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement